शांति से मनाएं त्योहार, पुलिस तैयार
अपर पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में हुई बैठक
सिद्धार्थनगर : त्योहार के दृष्टिकोण से यह माह अत्यंत महत्वपूर्ण है। दो समुदायों के त्योहार हैं। दोनों समुदायों को चाहिए कि वह आपसी सौहार्द के बीच पर्व मनाएं। यहां के लोग सदैव अन्य जिलों को संदेश देते रहे हैं कि त्योहार आपसी भाईचारे के बीच मनाया जाए। ऐसे में उस परंपरा का निर्वहन किया जाए।
सदर थाने में अपर पुलिस अधीक्षक मुन्ना लाल ¨सह की अध्यक्षता में त्योहार ईदउलजुहा(बकरीद) को सकुशल संपन्न कराने के लिए शांति कमेटी की बैठक आयोजित की गई। एएसपी ने कहा कि यहां के लोगों की परंपरा रही है मिलजुल कर पर्व मनाने की। दोनों तबके के लोग बुद्धिमान हैं। ऐसे में बुद्धिमत्ता के साथ पर्व मनाएं। अराजक तत्वों पर पुलिस की निगाह रहेगी। ऐसे तत्वों को पुलिस गोपनीय रूप से चिन्हित कर रही है। एएसपी ने दोनों समुदाय के लोगों से उनकी समस्याओं के विषय में पूछा और उसके निस्तारण पर जोर दिया। बैठक में प्रभारी थानाध्यक्ष चंदन कुमार, नगरपालिका अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल, धनंजय सहाय, कन्हैया वर्मा, राजकुमार सोनी आदि मौजूद रहे।