Move to Jagran APP

पुलिस दे रही तीन रंग के कार्ड, बता रही है नियम-कानून

पंचायत चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस ने तैयारियां की है। वह सभी थाना क्षेत्रों में लोगों को चिन्हित करके कार्ड दे रही है। यह कार्ड तीन रंगों में बनाया गया है। प्रत्येक रंग का अलग-अलग अर्थ है। लोगों को कार्ड देकर पुलिस उन्हें चेतावनी भी दे रही है। इन कार्ड के पीछे नियम व कानून भी छपा है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Apr 2021 10:31 PM (IST)Updated: Fri, 23 Apr 2021 10:31 PM (IST)
पुलिस दे रही तीन रंग के कार्ड, बता रही है नियम-कानून

सिद्धार्थनगर : पंचायत चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस ने तैयारियां की है। वह सभी थाना क्षेत्रों में लोगों को चिन्हित करके कार्ड दे रही है। यह कार्ड तीन रंगों में बनाया गया है। प्रत्येक रंग का अलग-अलग अर्थ है। लोगों को कार्ड देकर पुलिस उन्हें चेतावनी भी दे रही है। इन कार्ड के पीछे नियम व कानून भी छपा है।

loksabha election banner

पुलिस ने तीन रंग का कार्ड बनवाया है। प्रत्येक थाना को पीला रंग का 50 व लाल व हरे रंग वाले 25-25 कार्ड उपलब्ध कराया गया है। लाल रंग का कार्ड उन्हें दिया जा रहा है, जिनसे पुलिस को आशंका है कि वह चुनाव में गड़बड़ी कर सकता है। कार्ड के माध्यम से इन्हें चेतावनी दी गई है। पीला रंग का कार्ड प्रत्याशी व उनके समर्थकों को दिया जा रहा है। इन्हें बताया गया है कि वह चुनाव आदर्श आचार संहिता का पालन करें। आचार संहिता में कौन-कौन बिदु है, इसकी भी जानकारी दी गई है। मतदान केंद्र के पास निवास स्थान वालों को हरे रंग का कार्ड दिया जा रहा है। इन्हें आगाह किया गया है मतदान केंद्र के नजदीक निवास स्थान होने के कारण कोई ऐसा कृत्य नहीं करें, जो नियम विरुद्ध है। सभी कार्ड पर बाहरी व अजनबी व्यक्ति के आने व ठहरने के संबंध में जानकारी देने के लिए कहा गया है।

नोडल अफसर एएसपी सुरेश चंद्र रावत ने कहा कि चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष संपन्न कराना प्राथमिकता में शुमार है। पुलिस ने इसे चुनौती के रूप में लिया है। कार्ड के माध्यम से लोगों को चेतावनी दी जा रही है कि वह ऐसा कोई कृत्य नहीं करें, जिससे पुलिस को उनके खिलाफ कार्रवाई करना पड़े। प्रत्याशियों को भी आगाह किया जा रहा है। डीएम ने किया मतगणना केंद्र व स्ट्रांग रूम का निरीक्षण सिद्धार्थनगर : जिलाधिकारी दीपक मीणा ने शुक्रवार को लोटन बाजार ब्लाक क्षेत्र का दौरा किया। पोलिग पार्टियों के रवाना होने वाले स्थल को देखा। मतगणना केंद्र व स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। सुरक्षा की समीक्षा की।

डीएम ने कल्पनाथ सिंह इंटर कालेज में बने मतगणना केंद्र व स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। सीसीटीवी , बैरीकेडिग आदि के संबंध में जानकारी ली। ब्लाक से पोलिग पार्टी के रवानगी के संबंध में जानकारी ली। कहा कि कोविड-19 के नियमों का पालन करना होगा। संक्रमण तेजी से फैल रहा है। प्रोटोकाल के अनुसार मास्क, सैनिटाइजर आदि की व्यवस्था होनी चाहिए। कागज का बोर्ड बनाकर पोलिग पार्टी की संख्या दर्शाया जाएगा। रवानगी में लगे सभी अधिकारी व कर्मचारी समय से उपस्थित रहें। जिससे किसी भी प्रकार की समस्या नहीं हो। अन्य बिदुओं को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जाए। एसडीएम सदर विकास कश्यप, एसओ लोटन राम आशीष यादव आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.