विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पीएम श्री विद्यालयों के बच्चों का बनेगा QR परिचय पत्र, सिद्धार्थनगर के 33 विद्यालयों को भेजा जा चुका है पैसा

Published: Mon, 14 Sep 2026 04:45 PM (IST)

पीएम श्री विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों को अब क्यूआर कोड आधारित परिचय पत्र मिलेंगे, जिससे उनकी पहचान आधुनिक और पारदर्शी बनेगी।

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. पीएम श्री विद्यालयों में क्यूआर कोड आधारित परिचय पत्र।

  2. सिद्धार्थनगर के 33 विद्यालयों को मिला बजट।

  3. बच्चों की पहचान और सुरक्षा होगी मजबूत।

संवाद सूत्र, औराताल। पीएम श्री विद्यालयों में अध्ययन करने वाले छात्र-छात्राओं की पहचान अब आधुनिक होने जा रही है। शासन की पहल पर इन विद्यालयों के बच्चों के लिए क्यूआर कोड आधारित परिचय पत्र तैयार कराया जाएगा। जिससे विद्यार्थियों की पहचान व्यवस्थित और पारदर्शी होने की उम्मीद है। इसके लिए विद्यालयों को बजट भी उपलब्ध कराया जा चुका है।

डुमरियागंज ब्लाक में श्यामपुर, देईपार तथा डुमरियागंज पीएम श्री विद्यालय समेत जनपद के 33 पीएम श्री विद्यालय हैं। यहां के बच्चों के क्यूआर आधारित परिचय पत्र में विद्यार्थी का नाम, कक्षा, विद्यालय का नाम और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज किए जाएंगे। इससे कागजी विवरण पर निर्भरता भी कम होगी।

योजना का उद्देश्य विद्यालयों को आधुनिक सुविधाओं से लैस कर राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप बेहतर शिक्षण वातावरण उपलब्ध कराना है। विद्यालय स्तर पर बच्चों का सही विवरण तैयार कर परिचय पत्र जारी करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

इससे विद्यार्थियों को विद्यालय की ओर से एक समान और आधुनिक पहचान मिलेगी। अभिभावकों का कहना है कि डिजिटल पहचान पत्र से बच्चों की सुरक्षा और पहचान संबंधी व्यवस्था को और मजबूत करने में मदद मिलेगी।

डिजिटल पहचान पत्र के लिए जनपद के सभी पीएम श्री विद्यालयों को धनराशि भेजी जा चुकी है। जिसमें बच्चों का संपूर्ण विवरण अंकित रहेगा। क्यू आर कोड आधारित पहचान पत्र से आधुनिक पहचान के साथ बच्चों की सुरक्षा संबंधी व्यवस्था और मजबूत होगी। -शैलेन्द्र कुमार, बीएसए, सिद्धार्थनगर।

यह भी पढ़ें- भारत-नेपाल बॉर्डर पर पुलिस और SSB की टीम ने बरामद किया 470 पीस हुक्का मसाला, तस्कर फरार