विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भारत-नेपाल बॉर्डर पर पुलिस और SSB की टीम ने बरामद किया 470 पीस हुक्का मसाला, तस्कर फरार

Published: Mon, 14 Sep 2026 04:28 PM (IST)

भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने तस्करी के खिलाफ अभियान में 470 पीस अफजाल हुक्का मसाला बरामद किया।

नेपाल सीमा पर 470 पीस हुक्का मसाला बरामद।

नेपाल सीमा पर 470 पीस हुक्का मसाला बरामद।

HighLights

  1. पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई।

  2. भारत-नेपाल सीमा पर 470 पीस हुक्का मसाला बरामद।

  3. तस्कर बोरी खेत में छोड़कर नेपाल की ओर भागे।

संवाद सूत्र, झुलनीपुर। भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बहुआर पुलिस और पथलहवा एसएसबी की संयुक्त टीम ने 470 पीस अफजाल हुक्का मसाला बरामद किया। कार्रवाई के दौरान तस्कर बोरी खेत में फेंककर नेपाल की ओर भाग गए।

बहुआर चौकी प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस और एसएसबी की टीम सीमा क्षेत्र में गश्त कर रही थी। जब टीम भारत-नेपाल सीमा के स्तंभ संख्या 498 के पास पहुंची, तो कुछ लोग सिर पर बोरी रखकर नेपाल जाने की कोशिश कर रहे थे। टीम को नजदीक आते देख तस्कर बोरी खेत में छोड़कर भाग गए।

पुलिस और एसएसबी जवानों ने बोरी की तलाशी ली, जिसमें दो कार्टून मिले। इन कार्टून में 47 पैकेट में कुल 470 पीस अफजाल हुक्का मसाला मिंट फ्लेवर बरामद हुआ।

चौकी प्रभारी ने बताया कि बरामद हुक्का मसाला को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद कस्टम निचलौल को सुपुर्द कर दिया गया है। कार्रवाई के दौरान एसएसबी उपनिरीक्षक अमित कुमार, प्रकाश सिंह, राजू सिंह, शुभम वर्मा और आनंद यादव मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज, 17 सितंबर से लखनऊ में होगी EVM-VVPAT की फर्स्ट लेवल चेकिंग