Move to Jagran APP

निर्धारित गति सीमा में निहित है जीवन

निर्धारित गति सीमा में निहित है जीवन'यह महज पंक्तियां नहीं हैं, इसमें जीवन का सार छुपा हुआ है। इसे आत्मसात करके ही जीवन सुरक्षित किया जा सकता है। पहले स्वयं में परिवर्तन लाए, उसके बाद लोगों को जागरूक करे। शहरों में जाम के दौरान तेज गति से वाहन चला कर गंतव्य तक जल्दी पहुंचने की होड़ घटना को अंजाम देती है। यह समस्या विकराल जरूर है, लेकिन इसका हल निकाला जा सकता है। सकारात्मक पहल शुरू करने की जरूरत है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 15 Nov 2018 11:00 PM (IST)Updated: Thu, 15 Nov 2018 11:00 PM (IST)
निर्धारित गति सीमा में निहित है जीवन
निर्धारित गति सीमा में निहित है जीवन

सिद्धार्थनगर :'निर्धारित गति सीमा में निहित है जीवन'यह महज पंक्तियां नहीं हैं, इसमें जीवन का सार छुपा हुआ है। इसे आत्मसात करके ही जीवन सुरक्षित किया जा सकता है। पहले स्वयं में परिवर्तन लाए, उसके बाद लोगों को जागरूक करे। शहरों में जाम के दौरान तेज गति से वाहन चला कर गंतव्य तक जल्दी पहुंचने की होड़ घटना को अंजाम देती है। यह समस्या विकराल जरूर है, लेकिन इसका हल निकाला जा सकता है। सकारात्मक पहल शुरू करने की जरूरत है।

loksabha election banner

दैनिक जागरण व यातायात पुलिस ने बेपटरी यातायात को सुव्यवस्थित करने की पहल शुरू कर दी है। मंशा स्पष्ट है कि यातायात व्यवस्था में सुधार लाया जाए। लोगों को नियमों के प्रति जागरूक किया जाए। दुर्घटना के लिए यह जरूरी नहीं गलती दोनों पक्ष की हो। जरा सी असावधानी मुश्किल में डालती है। गुरुवार को शहर के प्रमुख चौराहों व मार्गो पर यातायात पुलिस ने अभियान चलाया। ट्रैफिक पुलिस ने बिना सीट बेल्ट लगाए गाड़ी चलाने, निर्धारित गति से तेज चलने, हेलमेट बिना पहनकर चलने वालों को टारगेट पर लिया। दोपहिया पर तीन सवारी वालों का चालान काटा गया। काली फिल्म चढ़ी गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। वहीं रोडवेज की बसें भी नियमों की अनदेखी कर फर्राटा भरती दिखीं। स्कूली बसों के चालकों को निर्धारित गति सीमा के भीतर चलने की चेतावनी दिया।

..

गुरुवार को हुआ चालान

सीट बेल्ट- पांच

ओवरलो¨डग- 2

हेलमेट- 19

बिना कागजात पकड़े गए वाहन- 150

..

यातायात नियमों का करें पालन

- निर्धारित गति से अधिक स्पीड पर वाहन न चलाएं।

- बिना हेलमेट दोपहिया वाहन न चलाए।

- वाहन के कागजात अवश्य साथ रखे।

- नशे की स्थिति में वाहन न चलाए।

- रेड लाइट पर गाड़ी रोके, ग्रीन होने पर आगे बढ़ें।

- चौराहों के जेब्रा लाइन से पहले रुकें।

- मुड़ने से पहले इंडीकेटर का प्रयोग करे।

- बैक मिरर में पीछे के वाहन को देखे।

..

भारी पड़ सकती है ऐसी जल्दबाजी

पकड़ी बाजार : उस्का बाजार थाना क्षेत्र के भिटिया क्रा¨सग पर गुरुवार दिन में करीब 11 बजे ट्रेन गुजरने वाली थी। रेलवे गेट बंद हो गया। इसी दौरान वहां से एक बाइक पर सवार दो युवक आए। उन्होंने आव देखा न ताव, बाइक को गेट के नीचे से झुका कर पार करने की कोशिश करना शुरू कर दिया। यह देख वहां मौजूद लोगों ने दोनों को समझाया, कहा कि दो मिनट इंतजार करने में भलाई है। जल्दबाजी किसी अनहोनी को दावत देती है।

..

यातायात नियम पालन ही बचाव का एकमात्र उपाय

शोहरतगढ़ : तहसील क्षेत्र के तुलसियापुर स्थित बाबूराम शुक्ल विद्या मंदिर इंटर कालेज शुक्लागंज परिसर में गुरुवार को यातायात माह में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्रों को यातायात नियमों व महिला-सुरक्षा के संबंध में बताया गया। सीओ शोहरतगढ़ सुनील कुमार ¨सह ने कहा कि देश में प्रतिदिन मार्ग दुर्घटनाओं से 250 लोगों की मौत होती है। मौतों का कारण नशा, नींद व तेज रफ्तार है। यातायात के नियमों का पालन करके दुर्घटनाओं पर लगाम लगाया जा सकता है। मार्ग दुर्घटना में घायलों की मदद में राहगीरों को आगे बढ़ कर सहयोग करना चाहिए। मदद के लिए 108 नंबर के साथ नजदीकी पुलिस को सूचना देना चाहिए। घायल को सांस देने के साथ रक्तस्त्राव को रोकने का प्रयास करना चाहिए। इस दौरान एसओ ढेबरूआ राजेंद्र बहादुर ¨सह, प्रधानाचार्य रवि शुक्ल, प्रबंधक युधिष्ठिर शुक्ल, आरक्षी रवींद्र यादव, आशाराम यादव, सुमेरु गिरि, विश्वनाथ यादव, रामकिशोर, रामनरेश यादव, आनंद मिश्र, धनंजय पाठक, पीताम्बर यादव, साधना श्रीवास्तव, सविता शुक्ला, आशा शुक्ला, शैलेन्द्र भारती, दीपेन्द्र ¨सह, प्रदीप मौर्य आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.