विकास भवन की अनदेखी, स्वच्छता अभियान पर सवाल
सिद्धार्थनगर : यह विकास भवन का नजारा है। यहां से ही पूरे जिले में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा
By JagranEdited By: Published: Fri, 16 Nov 2018 10:36 PM (IST)Updated: Fri, 16 Nov 2018 10:36 PM (IST)
सिद्धार्थनगर : यह विकास भवन का नजारा है। यहां से ही पूरे जिले में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। यहां की दीवारें भी बोलती हैं। स्वच्छता का संदेश देती हैं। अफसरों के कमरे में तो सफाई होती है। लेकिन दूसरे तल पर स्वच्छता अभियान को रौंदा जा रहा है। यहां दीवारों और खिड़कियों पर थूका जाता है। विकास भवन को मैला करने में यहां के कतिपय अधिकारी और कर्मचारियों का भी कम योगदान नहीं है। यहां चार सौ कर्मचारी काम करते हैं। एक दर्जन इसमें महिला कर्मचारी हैं, लेकिन उनके वास्ते शौचालय की बेहतर व्यवस्था तक नहीं है। फोटो-फिरोज
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें