ऑपरेशन कवच: भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा बढ़ाने को लेकर अहम बैठक
भारत-नेपाल सीमा से सटे गांवों में सुरक्षा मजबूत करने के लिए सिद्धार्थनगर के ककरहवा में ऑपरेशन कवच के तहत एक ...और पढ़ें

सुरक्षा बढ़ाने को लेकर की गई अहम बैठक। जागरण
HighLights
ऑपरेशन कवच के तहत सीमा सुरक्षा पर संयुक्त बैठक।
संदिग्ध गतिविधियों की तत्काल सूचना देने पर जोर दिया।
स्थानीय नागरिकों की सतर्कता को महत्वपूर्ण बताया गया।
जागरण संवाददाता, सिद्धार्थनगर। भारत-नेपाल सीमा से जुड़े गांवों में सुरक्षा तंत्र को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से आपरेशन कवच के तहत शनिवार को ककरहवा स्थित एसएसबी कैंप में पुलिस, एसएसबी और सीमावर्ती ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीमा क्षेत्र में बढ़ती आवाजाही, बदलती बसावट और स्थानीय स्तर पर सतर्कता बढ़ाने की जरूरत पर विशेष चर्चा हुई।
थानाध्यक्ष मोहाना जितेंद्र सिंह ने उपस्थित लोगों को आपरेशन कवच के उद्देश्यों से अवगत कराते हुए कहा कि सीमा क्षेत्र में किसी भी संदिग्ध गतिविधि, अवैध आवाजाही, तस्करी अथवा अराजक तत्वों की जानकारी तत्काल पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को दें।
उन्होंने बताया कि सीमावर्ती गांवों में जनसांख्यिकीय स्वरूप और आबादी के फैलाव में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है, ऐसे में स्थानीय नागरिकों की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है।
यह भी पढ़ें- सिद्धार्थनगर में 20 साल से कटान का दंश झेल रहा संगलदीप, अब 4.67 करोड़ की परियोजना से जगी उम्मीद
बैठक में एसएसबी अधिकारियों, सीमा शुल्क विभाग, एलआईयू, सर्विलांस टीम तथा ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों ने भाग लिया। सुरक्षा एजेंसियों ने सीमा पार गतिविधियों पर पैनी नजर रखने और सूचना तंत्र को मजबूत बनाने पर सहमति जताई।
