नगर की सड़कों पर चला आपरेशन आल आउट
सिद्धार्थनगर : जिले की व्यस्ततम सड़कों पर बुधवार की शाम सात से रात नौ बजे तक पुलिस ने आपरेश
सिद्धार्थनगर : जिले की व्यस्ततम सड़कों पर बुधवार की शाम सात से रात नौ बजे तक पुलिस ने आपरेशन आल आउट अभियान चलाया। कस्बा, बाजारों में संदिग्ध व्यक्ति व वस्तुओं की चे¨कग किया। रोड के किनारे अनावश्यक खड़े लोगों से पूछताछ किया गया। सार्वजनिक स्थलों पर सघन चे¨कग अभियान चलाया। सभी राजपत्रित अधिकारी, इंस्पेक्टर, दरोगा रोड पर निकले। पुलिस, सीओ आफिस में तैनात पुलिस कर्मी भी अभियान के दौरान रोड पर निकले।
पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर एसपी डा. धर्मवीर ¨सह ने सदर थाना क्षेत्र के सिद्धार्थ तिराहा, बांसी तिराहा, पुरानी सब्जी मंडी, कपिलवस्तु रोड आदि स्थानों पर आपरेशन आल आउट का नेतृत्व किया। बांसी तिराहा पर पुलिस ने सघन चे¨कग अभियान चलाया। पुलिस ने नशीली दवा लेकर पैदल जा रहे एक युवक को पकड़ा। पुलिस को चे¨कग करते देख, संदिग्ध युवक छिपने की कोशिश कर रहा था, इसी दौरान टीम की निगाह उस पर पड़ गई। पुलिस संदिग्ध से पूछताछ करने में जुटी है। इसी दौरान एक व्यक्ति चे¨कग होता देख बाइक से भागने की कोशिश किया। जवानों ने दौड़ा कर उसे धर दबोचा। चे¨कग के दौरान बाइक की डिक्की में रखे चांदी के जेवर मिले। जेवर का वजन 250 ग्राम आंका गया है। पुलिस इससे भी पूछताछ करने में जुटी है। बांसी व ककरहवा टैक्सी स्टैंड पर बेतरतीब खड़े वाहनों के चालकों को पुलिस ने आदत में सुधार लाने की चेतावनी दिया। पान की दुकान पर खड़े लोगों को भी पुलिस ने निशाने पर लिया। बेमतलब खड़े होने की वजह पूछी। वाजिब जवाब न मिलने पर दो संदिग्धों से सघन पूछताछ करने के बाद उन्हें छोड़ा। एसपी ने रोडवेज, रेलवे स्टेशन आदि सार्वजनिक स्थलों की भी चे¨कग किया। इस दौरान एसओ सदर शमशेर बहादुर ¨सह, एसआई जुबेर बेग, चंदन कुमार, महिला एसआई संध्या रानी तिवारी आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में सदर थाना पुलिस ने सनई, साड़ी चौराहे पर भी चे¨कग अभियान चलाया। इस दौरान एसआई राजेंद्र यादव, जितेंद्र मिश्रा, चंद्रकांत तिवारी, आरक्षी अर्जुन प्रसाद, राकेश यादव आदि मौजूद रहे। उसका बाजार, पथरा, डुमरियागंज, गोल्हौरा थाना व पुलिस चौकी नौगढ़, खुनुवां बाजार ने भी चे¨कग अभियान चलाया। इस संबंध में एसपी ने कहा कि आपरेशन आल आउट में सभी अधिकारियों ने चे¨कग अभियान चलाया। कुछ संदिग्ध व्यक्ति पुलिस की पकड़ में आए है। पूछताछ की जा रही है।