Move to Jagran APP

मुंबई से जन्मी थी वहीं खत्म होगी कांग्रेस : पाल

गांधी जी के नाम पर वर्षों तक शासन करने वाली कांग्रेस का उदय मुंबई से ही हुआ था और मुंबई से ही उसका अस्तित्व समाप्त हो जाएगा।

By JagranEdited By: Published: Wed, 23 Oct 2019 11:05 PM (IST)Updated: Wed, 23 Oct 2019 11:05 PM (IST)
मुंबई से जन्मी थी वहीं खत्म होगी कांग्रेस : पाल

सिद्धार्थनगर : गांधी जी के नाम पर वर्षों तक शासन करने वाली कांग्रेस का उदय मुंबई से ही हुआ था और मुंबई से ही उसका अस्तित्व समाप्त हो जाएगा। उक्त बातें सांसद जगदंबिका पाल ने बुधवार को आयोजित गांधी संकल्प यात्रा के शुरूआत मौके पर सिद्ध पीठ वटवासिनी गालापुर में आयोजित कार्यक्रम में कही। कहा कि गांधी जी ने जिस तरह 150 किमी की दांडी मार्च कर अंग्रेजी हुकूमत की चूलें हिला दी थी, उसी तरह भाजपा का हर सांसद अपने क्षेत्र में पद यात्रा कर भारत को कांग्रेस से मुक्त करेगा। विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य व्यापक है। गांव-गांव, घर-घर जाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरुक करना होगा। कार्यक्रम को नरेन्द्र मणि, शिवनाथ चौधरी, मोनी पाण्डेय, सोनू सिंह, रमेश दुबे, अरविन्द उपाध्याय, मनोज मौर्य, चंद्रप्रकाश मिश्र, रमेश पाण्डेय, रामप्रकाश गौतम, लवकुश ओझा, सुनील धुरिया आदि ने संबोधित किया। जिला अध्यक्ष लालजी त्रिपाठी ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.