गन्ने की फसल तैयार, किसानों को बकाया भुगतान का इंतजार
रुधौली चीनी मिल ने किसानों का बकाया भुगतान नहीं किया है। पेराई सत्र 2019-20 में जिले के 2069 किसानों ने दो चीनी मिलों को 2.83 लाख क्विंटल गन्ना सप्लाई किया था। इसमें बस्ती की रुधौली चीनी मिल को 1651 व बलरामपुर की तुलसीपुर चीनी मिल का 418 ने गन्ना की आपूर्ति किया था। लेकिन रूधौली मिल ने 841 किसानों के 4.19 करोड़ रुपये भुगतान नहीं हुआ है।
सिद्धार्थनगर : गन्ना का नया पेराई सत्र शुरु होने में अब कुछ ही समय शेष है। परंपरा के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा से गन्ना की कटाई शुरू होती है। खेत में गन्ना की फसल भी तैयार खड़ी है। लेकिन अभी भी किसान ऊहापोह की स्थिति में हैं। रुधौली चीनी मिल ने किसानों का बकाया भुगतान नहीं किया है। पेराई सत्र 2019-20 में जिले के 2069 किसानों ने दो चीनी मिलों को 2.83 लाख क्विंटल गन्ना सप्लाई किया था। इसमें बस्ती की रुधौली चीनी मिल को 1651 व बलरामपुर की तुलसीपुर चीनी मिल का 418 ने गन्ना की आपूर्ति किया था। लेकिन रूधौली मिल ने 841 किसानों के 4.19 करोड़ रुपये भुगतान नहीं हुआ है।
पेराई सत्र 2019-20 में कुल 11 क्रय केंद्र स्थापित थे। इनमें दो तुलसीपुर व नौ रूधौली चीनी मिल से संबंद्ध रहे। बढ़नी स्थित गन्ना सहकारी समिति में पंजीकृत किसानों ने यहीं पर अपने गन्ना की सप्लाई किया था। रूधौली ने 2.19 लाख क्विंटल गन्ना की खरीद की थी। जिसका मूल्य 687.58 लाख रुपये था। मिल प्रबंधन ने अभी तक मात्र 268.38 लाख रुपये भुगतान किया है। तुलसीपुर चीनी मिल ने 418 किसानों से 0.64 लाख क्विंटल गन्ना की खरीद की थी। जिसका मूल्य 201.09 लाख रुपये रहा। 200.88 लाख रुपये का भुगतान हो गया है। मिल पर अभी भी 21 हजार रुपये का बकाया है।
रुधौली चीनी मिल प्रबंधन से भुगतान करने के संबंध में कई बार पत्राचार किया गया है। संबंधित मिल के अधिकारियों ने जल्द ही सभी बकाया चुकता करने का आश्वासन दिया है। पेराई सत्र शुरू होने से पहले बकाया का भुगतान कराने का प्रयास किया जा रहा है।