विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नेपाल चुनाव से पहले सीमा पर शराब बिक्री बंद, भारतीय क्षेत्रों में बढ़ी मांग

Published: Mon, 02 Mar 2026 03:18 PM (IST)

नेपाल में 5 मार्च को होने वाले प्रतिनिधि सभा चुनाव से सात दिन पहले शराब की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

HighLights

  1. नेपाल चुनाव से सात दिन पहले शराब बिक्री पर रोक।

  2. कानून-व्यवस्था और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने हेतु निर्णय।

  3. सीमावर्ती भारतीय क्षेत्रों में शराब की बिक्री में वृद्धि।

संवाद सूत्र, ककरहवा, (सिद्धार्थनगर)। नेपाल में आगामी पांच मार्च को होने वाले प्रतिनिधि सभा चुनाव को लेकर मतदान से सात दिन पूर्व शराब की बिक्री और वितरण पर पूर्ण प्रतिबंध लागू कर दिया गया है। होली से ठीक पहले लागू इस निर्णय का असर भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में स्पष्ट दिखाई देने लगा है।

नेपाल सरकार ने निर्वाचन आयोग के निर्देश पर कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रखने और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया है। प्रतिबंध अवधि में होटल, मदिरालय, भोजनालय और खुदरा दुकानों पर मदिरा की बिक्री पूरी तरह बंद रहेगी।

आदेश का उल्लंघन करने पर जुर्माना तथा कड़ी कार्रवाई का प्रावधान किया गया है। प्रशासन ने सख्ती बरतते हुए सभी मदिरा दुकानों को बंद करा दिया है।

यह भी पढ़ें- सिद्धार्थनगर में 9 नई सड़कों को मिली मंजूरी, 17.20 करोड़ से होगा निर्माण

नेपाल में बिक्री बंद होने के बाद सीमावर्ती भारतीय क्षेत्रों की दुकानों पर ग्राहकों की संख्या बढ़ गई है। जानकारी के अनुसार नेपाल के कुछ लोग सीमा पार कर भारतीय बाजारों का रुख कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि चुनाव अवधि तक यह स्थिति बनी रह सकती है।