राष्ट्रीय अधिवेशन के सफलता की खींची रूपरेखा
कस्बा स्थित डाक बंगला में शनिवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा की बैठक हुई।
By JagranEdited By: Published: Sat, 20 Oct 2018 11:09 PM (IST)Updated: Sat, 20 Oct 2018 11:09 PM (IST)
सिद्धार्थनगर: कस्बा स्थित डाक बंगला में शनिवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा की बैठक हुई। राष्ट्रीय अधिवेशन को सफल बनाने पर चर्चा किया गया। पदाधिकारी व कर्मचारी को जिम्मेदारियां सौंपी गई।
जिलाध्यक्ष मनोज मौर्या ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने युवा मोर्चा संगठन के लिए कई दिशा निर्देश जारी किए है। कर्तव्य निष्ठा के साथ इसका अनुपालन करना होगा। राष्ट्रीय युवा अधिवेशन पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को पहुंचना है। इसके मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह होंगे। कार्यकर्ता व पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें