Move to Jagran APP

राधा संग नंदलाल ने खेली फूलों की होली

वृंदावन से आई वंदना सिंह व उनकी टीम ने वहां की पारंपरिक लोक कला ब्रज की होली का प्रदर्शन किया। कलाकारों ने सर्वप्रथम ब्रज वंदना कर श्रीकृष्ण को नमन किया। पंडाल में मौजूद दर्शकों को वहां की परंपरा व होली के समय के माहौल से अवगत कराया। संक्षेप में कृष्ण लीला भी की। ब्रज का डांडिया नृत्य भी पेश किया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 22 Nov 2021 11:14 PM (IST)Updated: Mon, 22 Nov 2021 11:14 PM (IST)
राधा संग नंदलाल ने खेली फूलों की होली

सिद्धार्थनगर : कपिलवस्तु महोत्सव के दूसरे दिन रविवार रात करीब नौ बजे वृंदावन से आए लोक कलाकारों ने ब्रज की होली खेली। नंदलाल ने राधा संग फूलों से होली खेली। गोपियों ने भी फूलों की बारिश की। पूरा पंडाल कृष्णमय हो गया और लोगों ने राधे-राधे का जयकारा लगाया।

loksabha election banner

वृंदावन से आई वंदना सिंह व उनकी टीम ने वहां की पारंपरिक लोक कला ब्रज की होली का प्रदर्शन किया। कलाकारों ने सर्वप्रथम ब्रज वंदना कर श्रीकृष्ण को नमन किया। पंडाल में मौजूद दर्शकों को वहां की परंपरा व होली के समय के माहौल से अवगत कराया। संक्षेप में कृष्ण लीला भी की। ब्रज का डांडिया नृत्य भी पेश किया। सभी राधा-कृष्ण प्रेम को भी बताया। आकर्षण का केंद्र मयूर नृत्य व राधा-कृष्ण की होली रहा। हर कोई मंत्रमुग्ध दिखा।

तीसरे दिन के मेले में उत्साह रहा चरम पर

ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल भारतभारी में कार्तिक पूर्णिमा के तीसरे दिन सोमवार को मेला अपने पूरे शबाब पर रहा। मुख्य आकर्षक का केंद्र, थियेटर, झूले और मौत का कुंआ रहा। जिसमें खास रुचि युवाओं की दिखी। ट्रेन नुमा झूले की ओर बच्चों का रुझान अधिक रहा। बच्चों के साथ उनके अभिभावक भी झूले में बैठ लुत्फ उठाते नजर आए। करीब एक पखवारे तक चलने वाले पारंपरिक मेले में उत्साह चरम पर दिखाई दिया। मेले की बागडोर प्रशासन के हाथ में होने के कारण दुकानदारों ने काफी राहत महसूस की। खाजा, बिसाता की दुकानों पर अधिक भीड़ रही, जबकि सौंदर्य संसाधन एवं घरेलू सामग्री वाली दुकानों पर महिलाओं की भीड़ जुटी रही।

--

रोशनी में नहाया रहा मेला स्थल

डुमरियागंज : इस बार मेला प्रबंधन समिति द्वारा मेला स्थल पर भव्य रूप से प्रकाश की व्यवस्था कराई गई। जिसके चलते पूरा मेला मैदान रोशनी में नहाया दिखा। विशाल झूले व अन्य स्थानों पर लगी आकर्षक झालर इसकी शोभा को और बढ़ा रही थी। देर रात तक भीड़ यहां जुटी रही। लाइटों की चकाचौंध ने लोगों को रात्रि में भी दिन का एहसास कराया। सीसीटीवी कैमरे से मेले की निगरानी होती रही। इंस्पेक्टर वकील पाण्डेय अपनी टीम के साथ सक्रिय नजर आए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.