संगठित रहने पर ही समस्याओं का होगा निदान
सिद्धार्थनगर : गुरुवार को भारत भारी स्थित मंदिर परिसर में हियुवा की बैठक आयोजित हुई। ब्लाक संयोजक रा
सिद्धार्थनगर : गुरुवार को भारत भारी स्थित मंदिर परिसर में हियुवा की बैठक आयोजित हुई। ब्लाक संयोजक राम बिलास कन्नौजिया की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में न्याय व ग्राम पंचायत स्तर पर संगठन का विस्तार एवं केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने हेतु आह्वान किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिला संयोजक व विधायक प्रतिनिधि उमेश पाण्डेय ने कहा कि हम सभी को संगठित रहने की आवश्यकता है, तभी समाज की समस्याओं का निदान संभव हो सकेगा। उन्होंने कहा कि न्याय व ग्राम पंचायत स्तर पर संगठन का विस्तार किया जाए। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। पाण्डेय ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की जो कल्याणकारी योजनाएं लागू हैं, इसके बारे में जनता को जानकारी दी जाएगी, जिससे योजना का लाभ उन तक पहुंच सके। विशिष्ट अतिथि जिला मंत्री विष्णु गिरी ने कहा कि ¨हदू उत्पीड़न की घटनाएं किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी, यदि कहीं भी कुछ गलत हो रहा है, तो इसकी सीधे जानकारी हियुवा को दें। जिससे संगठन इसकी लड़ाई लड़ सके। बैठक के दौरान संगठन की मजबूती हेतु ब्लाक कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। इसमें घनश्याम चौबे को कार्यकारी अध्यक्ष, विनोद गौतम सह-संयोजक, विनोद पटवा उपाध्यक्ष व आदित्य ¨सह को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई। पंकज पाण्डेय, रामानंद सागर, सुभाष चौहान, गो¨वद पाण्डेय, दुखरन, रामवृक्ष, राम मिलन प्रजापति, राम सरन, कौशल पाण्डेय, राधेरमण आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।