Move to Jagran APP

ओम बालिका सिंह समेत कई महिलाओं ने ली सपा की सदस्यता

शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के बेलवा निवासी महिला नेत्री ओम बालिका सिंह व सुधा दुबे ने दर्जन भर से अधिक महिलाओं के साथ सपा शुक्रवार को सपा की सदस्या ग्रहण की। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुई हैं।

By JagranEdited By: Published: Thu, 14 Oct 2021 11:46 PM (IST)Updated: Thu, 14 Oct 2021 11:46 PM (IST)
ओम बालिका सिंह समेत कई महिलाओं ने ली सपा की सदस्यता

सिद्धार्थनगर : शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के बेलवा निवासी महिला नेत्री ओम बालिका सिंह व सुधा दुबे ने दर्जन भर से अधिक महिलाओं के साथ सपा शुक्रवार को सपा की सदस्या ग्रहण की। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुई हैं।

loksabha election banner

वरिष्ठ सपा नेता व पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मोहम्मद जमील सिद्दीकी ने उन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराते हुए कहा कि महिला नेताओं ने वर्ष 2022 में होने वाले चुनाव में पूर्ण बहुत के साथ सपा की सरकार बनाने का संकल्प लिया है। जिसे पूरा कराने में हम सभी को मिलकर पूरे मनोयोग से कार्य करना होगा, तभी यह सपना साकार होगा। उन्होंने कहा कि पार्टी हमेशा से महिलाओं का सम्मान करती रही है। युवा, महिलाओं, बड़े-बुजुर्गों के आशीर्वाद से प्रदेश में एक बार फिर सपा पार्टी की सरकार बनेगी, अखिलेश यादव के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में विकास की गंगा बहेगी, उत्तर प्रदेश पूरे देश में एक रोल माडल प्रस्तुत करेगा। ओम बालिका सिंह ने कहा सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की नीतियों से प्रभावित होकर मैंने सपा की सदस्यता ग्रहण की है। इस दौरान गुसरा, रेशमा खातून, रजिया, शांति, विद्या देवी, सावित्री, अनीता, नीलम, माया, गुलाबी, मालती, मनवाती, मालती, कांति, बससोना, सुकून निशा, कमलावती, नैनमती, निर्मल, शांति, सनजोती, रीता, बासमती, रेखा शांति, पार्वती, आरती, फूलादेवी आदि शामिल रही। दशहरा पर्व पर वेतन तक नहीं दे पाई सरकार : माता प्रसाद

सिद्धार्थनगर : पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डेय ने बिजली मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए कहा कि नवरात्र जैसे महत्वपूर्ण पर्व पर सुचारू आपूर्ति नहीं मिल पाई। सरकार के आदेश के बाद भी रात में कटौती होती रही। सरकार किस प्रकार विफल है, इसका प्रमाण शिक्षक व कर्मचारियों का वेतन भुगतान न हो पाना है।

क्षेत्र के मेठिया प्रतापुर व पेंदा नानकार गांव में आयोजित जन चौपाल को संबोधित करते हुए माता प्रसाद ने कहा कि नवरात्र पर्व बीत रहा है, दशहरा त्योहार आ रहा है, परंतु शिक्षकों व कर्मचारियों को वेतन भुगतान नहीं मिल पाया। भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। किसान समस्याओं का हल नहीं हो पा रहा है तो पढ़ा-लिखा नौजवान रोजगार के लिए दर-दर भटक रहा है। महंगाई का आलम ये है कि डीजल, पेट्रोल व रसोई गैस की कीमतें आसमान छू रही हैं। अजय चौधरी, बड़कू पांडेय, देवेंद्र प्रताप सिंह, राजकुमार मिश्रा, अजय यादव, अशोक त्रिपाठी, मकदूम, जगदीश गौतम, रवींद्र सिंह, विजय मिश्र, ज्वाला चौधरी, सत्यंदर यादव, मतीउल्लाह आदि उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.