Move to Jagran APP

तीन मासूमों के सिर से उठा ममता का आंचल

रविवार को कपिया खालसा गांव में मां की हत्या के बाद तीन मासूमों के सर से ममता का आंचल उठ गया है। मां की गलती सिर्फ इतनी थी कि वह समाज का परवाह किए बिना गैर समुदाय के लड़के से प्रेम विवाह कर लिया था। खुन्नस खाए बाप ने लड़की की हत्या कर दी। मां के मौत से बेखबर मासूम खेलते नजर आए।

By JagranEdited By: Published: Mon, 21 Jun 2021 11:44 PM (IST)Updated: Mon, 21 Jun 2021 11:44 PM (IST)
तीन मासूमों के सिर से उठा ममता का आंचल

सिद्धार्थनगर : रविवार को कपिया खालसा गांव में मां की हत्या के बाद तीन मासूमों के सर से ममता का आंचल उठ गया है। मां की गलती सिर्फ इतनी थी कि वह समाज का परवाह किए बिना गैर समुदाय के लड़के से प्रेम विवाह कर लिया था। खुन्नस खाए बाप ने लड़की की हत्या कर दी। मां के मौत से बेखबर मासूम खेलते नजर आए। गांव में अभी भी सन्नाटा पसरा हुआ है। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस की तैनाती की गई है।

loksabha election banner

12 वर्ष पहले सुनीता ने गांव के अब्दुल मोतीन से प्रेम करने लगी। दोनों की जिदगी साथ जीने मरने के बाद पर आगे बढ़ी। वह 2013 में लड़के के साथ मुंबई चली गई। लड़की के पिता विश्वनाथ शर्मा ने पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस ने लड़की को खोज कर पिता को सुपुर्द कर दिया था। उसके बाद पिता कमाने बाहर चला गया। इसी बीच छह माह बाद वह फिर उसी लड़के के साथ मुंबई चली गई। बांद्रा कोर्ट में निकाह कर लिया। उसने इस्लाम कबूल कर अपना नाम शबनम रख लिया। दो वर्ष पूर्व वह गांव आई थी। तब गांव वालों ने इसकी शिकायत पुलिस से की थी। कहा था कि लड़की के गांव में रहने से दो समुदाय में तनाव हो सकता है। पुलिस सुरक्षा की दृष्टि से लड़की को गांव में रहने से मना कर दिया। इसके बाद लड़की फिर मुंबई चली गई। एक माह पूर्व उसका पति उसे गांव छोड़ कर मुंबई चला गया। तब से वह अपने ससुराल में रह रही थी। उसके तीन बेटियां रुखसार , हबीबा व वहीदा एक वर्ष की हैं। इनके ऊपर से मां का साया उठ गया। बच्चों का भविष्य भी अंधकार मय दिखाई दे रहा है। इस मामले में चिल्हिया थानाध्यक्ष यशवंत सिंह ने कहा कि मैं यहां नया हूं, उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी कि ग्रामीणों ने कभी इस बारे में थाने को अवगत कराया था। संबंधित बीट के सिपाहियों से पूछताछ के बाद कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.