Move to Jagran APP

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री का फूंका पुतला

महाराष्ट्र सरकार द्वारा फिल्म अभिनेत्री कंगना रनोट के मकान को गिराए जाने पर महाराणा प्रताप सेना के कार्यकर्ता गुरुवार को काफी उग्र दिखे। नगर में जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया। महाराष्ट्र सरकार के मुख्यमंत्री उधव ठाकरे का पुतला दहन किया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 10 Sep 2020 10:13 PM (IST)Updated: Thu, 10 Sep 2020 10:13 PM (IST)
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री का फूंका पुतला
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री का फूंका पुतला

सिद्धार्थनगर : महाराष्ट्र सरकार द्वारा फिल्म अभिनेत्री कंगना रनोट के मकान को गिराए जाने पर महाराणा प्रताप सेना के कार्यकर्ता गुरुवार को काफी उग्र दिखे। नगर में जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया। महाराष्ट्र सरकार के मुख्यमंत्री उधव ठाकरे का पुतला दहन किया।

loksabha election banner

सेना के मंडल प्रभारी अमर सिंह व जिलाध्यक्ष अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में दो दर्जन कार्यकर्ता महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ नारे लगाते नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए पेट्रोल पंप तिराहा होते हुए रोडवेज चौराहे पर पहुंचे। यहां जुलूस नुक्कड़ सभा में परिवर्तित हो गया। सभा में मंडल प्रभारी ने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर कानूनी लडाई लड़ रहीं कंगना रनोट से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री भयभीत हैं। जिसके कारण उन पर वह दबाव बनाने का कार्य कर रही है। पुतला दहन करते हुए महाराष्ट्र सरकार को बर्खास्त करने की मांग की गई। अमरेश सिंह, नरेंद्र प्रताप सिंह, आनंद सिंह, विश्व विजय सिंह, अभय सिंह, व्रिकम सिंह, अभिषेक सिंह, परवेश, अंकित सिंह, सुभम सिंह, सचिन, गौरव आदित्य, अनुज, सिद्धांत, बीर बहादुर, सूरज सिंह व अजीत सिंह आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.