Move to Jagran APP

सीएमओ कार्यालय में कार्य कर रहा मजदूर करंट लगने से घायल

सीएमओ कार्यालय में रंगाई-पोताई कर रहे मजदूर गुरुवार को कार्य करने के दौरान करंट की चपेट में आ गया। उसे घायल हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके चेहरे और सिर में गंभीर चोटें आईं है। सीएमओ डा. संदीप चौधरी ने अस्पताल पहुंचकर मजदूर के हालत की जानकारी हासिल की।

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Oct 2021 12:09 AM (IST)Updated: Fri, 22 Oct 2021 12:09 AM (IST)
सीएमओ कार्यालय में कार्य कर  रहा मजदूर करंट लगने से घायल
सीएमओ कार्यालय में कार्य कर रहा मजदूर करंट लगने से घायल

सिद्धार्थनगर: सीएमओ कार्यालय में रंगाई-पोताई कर रहे मजदूर गुरुवार को कार्य करने के दौरान करंट की चपेट में आ गया। उसे घायल हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके चेहरे और सिर में गंभीर चोटें आईं है। सीएमओ डा. संदीप चौधरी ने अस्पताल पहुंचकर मजदूर के हालत की जानकारी हासिल की। उचित इलाज का निर्देश चिकित्सकों को दिया।

loksabha election banner

सियरपुरवा गांव निवासी सुरेश सीएमओ कार्यालय के पीछे कार्यालय परिसर की दीवार की रंगाई पोताई में करने में जुटा था। इसी बीच दीवार में अचानक करंट उतर गया। करंट का झटका लगते ही वह सीढ़ी के साथ नीचे गिर गया। उसके सिर एवं चेहरे पर काफी चोटें आई। आसपास मौजूद लोग उसे लेकर इमरजेंसी आए। इसके पश्चात उसका इलाज शुरू किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही अन्य मजदूरों में दहशत का माहौल बना गया। कुछ देर के लिए सभी ने कार्य करना बंद कर दिया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद मजदूरों ने दोबारा कार्य शुरू किया। सीएमओ ने बताया कि घायल का इलाज कराया जा रहा है। उसकी स्थित सामान्य है। सीएमओ कार्यालय में कार्य कर रहा मजदूर करंट लगने से घायल सिद्धार्थनगर: सीएमओ कार्यालय में रंगाई-पोताई कर रहे मजदूर गुरुवार को कार्य करने के दौरान करंट की चपेट में आ गया। उसे घायल हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके चेहरे और सिर में गंभीर चोटें आईं है। सीएमओ डा. संदीप चौधरी ने अस्पताल पहुंचकर मजदूर के हालत की जानकारी हासिल की। उचित इलाज का निर्देश चिकित्सकों को दिया।

सियरपुरवा गांव निवासी सुरेश सीएमओ कार्यालय के पीछे कार्यालय परिसर की दीवार की रंगाई पोताई में करने में जुटा था। इसी बीच दीवार में अचानक करंट उतर गया। करंट का झटका लगते ही वह सीढ़ी के साथ नीचे गिर गया। उसके सिर एवं चेहरे पर काफी चोटें आई। आसपास मौजूद लोग उसे लेकर इमरजेंसी आए। इसके पश्चात उसका इलाज शुरू किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही अन्य मजदूरों में दहशत का माहौल बना गया। कुछ देर के लिए सभी ने कार्य करना बंद कर दिया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद मजदूरों ने दोबारा कार्य शुरू किया। सीएमओ ने बताया कि घायल का इलाज कराया जा रहा है। उसकी स्थित सामान्य है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.