Move to Jagran APP

प्रशासन ने खींचा कपिलवस्तु महोत्सव का खाका

इस साल का कपिलवस्तु महोत्सव कुछ खास होगा। बाहरी ही नहीं स्थानीय कलाकारों को भी प्रतिभा बिखेरने के लिए पूरा मौका मिलेगा। इसके लिए जिला प्रशासन ने कार्यक्रम की तैयारी का खाका खींच लिया है। सात दिनों तक चलने वाले महोत्सव का आगाज पांच दिसंबर से होगा

By JagranEdited By: Published: Thu, 15 Nov 2018 10:35 PM (IST)Updated: Thu, 15 Nov 2018 10:35 PM (IST)
प्रशासन ने खींचा कपिलवस्तु महोत्सव का खाका
प्रशासन ने खींचा कपिलवस्तु महोत्सव का खाका

सिद्धार्थनगर: इस साल का कपिलवस्तु महोत्सव कुछ खास होगा। बाहरी ही नहीं स्थानीय कलाकारों को भी प्रतिभा बिखेरने के लिए पूरा मौका मिलेगा। इसके लिए जिला प्रशासन ने कार्यक्रम की तैयारी का खाका खींच लिया है। सात दिनों तक चलने वाले महोत्सव का आगाज पांच दिसंबर से होगा। इसके लिए मेहमानों को न्योता भेजने के अलावा अन्य तैयारी तेज कर दी गई है। स्थानीय कलाकारों के साथ ही दूसरे राज्यों के कलाकारों से महफिल सजेंगी। कवि सम्मेलन, मुशायरा व क्लासिकल डांस से महोत्सव की रात रंगीन होंगी।

loksabha election banner

जिला स्थापना दिवस पर हर साल कपिलवस्तु महोत्सव का आयोजन होता रहा है। पहले वर्ष के आखरी सप्ताह में कार्यक्रम होते थे। इस साल यह महोत्सव दिसंबर के पहले सप्ताह में किया जा रहा है। डीएम कुणाल सिल्कू ने जागरण को बताया कि रूपरेखा तैयार कर ली गई है। पंडाल पूरी तरह वाटर प्रूफ होगा। ताकि मेहमानों के साथ दर्शकों को कोई परेशानी न हो। महोत्सव में हर दिन विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि महोत्सव के दौरान सभी विभागों द्वारा विकास प्रदर्शनी लगाई जाएगी। जहां लोगों को जागरूक करने का काम होगा। संभावना है कि इस बार महोत्सव का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। मुख्यमंत्री से सहमति लेने का प्रयास किया जा रहा है। पिछले महोत्सव में मुख्यमंत्री घना कोहरा के बावजूद सड़क मार्ग से यहां पहुंचे थे।

..................

इस दिन ये होंगे कार्यक्रम

पांच दिसंबर

: सुबह 11 बजे से महोत्सव का शुभारंभ 2 बजे तक कृषि/अन्य विभागीय

प्रदर्शनी का उद्घाटन व मुख्य अतिथि द्वारा मेले का भ्रमण

: 2 से सायं 5 बजे तक स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत सीएलटीएस प्रशिक्षण कार्यक्रम

: 5 से सायं 7:30 बजे तक पैडमैन-फिल्म का प्रदर्शन

: रात 7:30 से 8 बजे तक लेजर शो

: रात 8 से 11 बजे तक तृप्ति शाक्या नाईट्स

छह दिसंबर

: सुबह 11 से 2 बजे तक स्वच्छ भारत मिशन पर प्रशिक्षण कार्यक्रम

: 2 से 3 बजे तक स्थानीय कलाकारों द्वारा (हास्य नाटक-“बाप रे बाप'')

: 3 से सायं 6:30 बजे तक स्कूली बच्चों द्वारा नृत्य/संगीत प्रतियोगिता (आकांक्षा समिति)

: सायं 6.30 से 7 बजे तक लेजर शो

:रात 7 से 8:30 बजे तक ब्रज की होली (वृन्दावन के कलाकारों द्वारा )

: रात 8:30 से 11 बजे तक भोजपुरी नाइट्स (सुरेश कुशवाहा एंड वंदना मिश्रा)

सात दिसंबर

: सुबह 11 से 2 बजे तक ग्रामीण स्वच्छता विषय पर आशा एवं एएनएम का सम्मेलन/प्रशिक्षण

: 2 से 3 बजे तक स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति

: 3 से 4 बजे तक कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति

: 4 से सायं 6:30 बजे तक स्कूली बच्चों द्वारा नृत्य/संगीत प्रतियोगिता(आकांक्षा समिति)

: सायं 6:30 से 7 बजे तक लेजर शो

: रात 7 से 8:30 बजे तक भजन, सूफी व लोकगीत मेनका मिश्रा द्वारा

: रात 8:30 से 11:30 बजे तक डांस नाईट्स (¨प्रस डांस ग्रुप भुवनेश्वर)

आठ दिसंबर

: सुबह 11 से 2 बजे तक ग्रामीण स्वच्छता विषय पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का सम्मेलन/प्रशिक्षण

: 2 से 3 बजे तक स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति

: सायं 3 से 5 बजे तक सिद्धार्थनगर का विकास चुनौतियां/संभावनाएं विषय पर बौद्धिक परिचर्चा

: सायं 5 से 6 बजे तक रंगोली, मेंहदी, पे¨न्टग प्रतियोगिता

: सायं 6 से 6:30 बजे तक स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति (ताइक्वांडो, म्यूजिकल प्रस्तुति)

: सायं 6:30 से 7 बजे तक लेजर शो

: रात 7 से 8 बजे तक भातखंडे संगीत एकेडमी की प्रस्तुति सौम्या पांडेय (कत्थक शैली)

: रात 8 से 11 बजे तक सांस्कृतिक संध्या (मालिनी अवस्थी )

नौ दिसंबर

: सुबह 11 से 2 बजे तक ग्रामीण स्वच्छता विषय पर अध्यापकों, राजस्व अमीन, चकबंदी लेखपाल व किसान सहायक का सम्मेलन/प्रशिक्षण

: 2 से 3 बजे तक स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति

: 3 से 3:30 बजे तक हेल्दी बेबी शो

: 3:30 से सायं 6 बजे तक स्कूली बच्चों का कार्यक्रम

: सांय 6 से 6:30 बजे तक लेजर शो

: सायं 6:30 से रात 8.30 बजे तक नवोन्मेष नाट्य मंचन

: रात 8:30 से 12 बजे तक कवि सम्मेलन एवं मुशायरा (कविता तिवारी, गजेन्द्र सोलंकी, विनीत चौहान, सुरेश अवस्थी, गौरी मिश्रा, मंजर भोपाली)

दस दिसंबर

: सुबह 11 से 2 बजे तक ग्रामीण स्वच्छता विषय पर अध्यापकों का सम्मेलन/प्रशिक्षण

: 2 से 3 बजे तक स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति

: 3 से सायं 6 बजे तक बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों का 'नवाचार' सम्मेलन/प्रशिक्षण

: सायं 6 से 6:30 बजे तक लेजर शो

: सायं 7 से रात 8 बजे तक पाई डांडा नृत्य

: रात 8 से 11 बजे तक कव्वाली नाईट्स (निजामी बंधु)

11 दिसंबर

: सुबह 11 से 2 बजे तक ग्रामीण स्वच्छता विषय पर अध्यापकों का सम्मेलन/प्रशिक्षण

: 2 से 3 बजे तक स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति

: 3 से 5 बजे तक पुरस्कार वितरण

: सायं 5 से 6 बजे तक फोटोग्राफी प्रतियोगिता

: सायं 6 से 6:30 बजे तक आरक्षित

: सायं 6:30 से 7.30 बजे तक लेजर शो

: सायं 7:30 मध्यरात तक बालीवुड नाईट्स (जावेद अली) टीम द्वारा

........

स्कूल व कालेज के लिए रजिस्ट्रेशन शरू

स्कूल व कालेजों को महोत्सव के सांस्कृतिक प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए 15 नवंबर से रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए टीमें 28 नवंबर तक ¨सहेश्वरी इंटर कालेज तेतरी बाजार में रजिस्ट्रेशन करा सकती हैं। हालांकि टीईटी परीक्षा होने के कारण 17 व 18 को रजिस्ट्रेशन बंद रहेगा।

यह जानकारी देते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक डा. राज बहादुर मौर्य ने बताया कि महोत्सव में स्कूली बच्चों द्वारा विविध कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमें छह दिसंबर को नृत्य प्रतियोगिता, सात को संगीत प्रतियोगिता व आठ को मेंहदी, रंगोली, पें¨टग प्रतियोगिता एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विषय पर नाटक का आयोजन किया जायेगा। ट्रायल 29 एवं 30 नवंबर को लोहिया कला भवन में होगा। समूह नृत्य एवं गीत प्रतियोगिता में दो या दो से अधिक प्रतिभागी ही मान्य होंगे। समूह रंगोली प्रतियोगिता में अधिकतम पांच की संख्या मान्य की जाएगी। नृत्य एवं गीत प्रतियोगिता के लिए कुल 10 मिनट निर्धारित रहेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.