Move to Jagran APP

भगवा यात्रा में उमड़े श्रद्धालु, किया जलाभिषेक

हियुवा ने सोमवार को भगवा यात्रा निकाली। करीब 70 किमी का सफर तय किया। श्रद्धालुओं ने मार्ग के सभी मंदिरों में दर्शन-पूजन किया। वाहनों पर भगवा झंडा लहराते हुए भक्त जयकारा लगाते हुए चल रहे थे। भक्ति गीत पर झूमते रहे। रास्ते में लोग इसमें जुड़ते गए।

By JagranEdited By: Published: Mon, 13 Aug 2018 10:35 PM (IST)Updated: Mon, 13 Aug 2018 10:35 PM (IST)
भगवा यात्रा में उमड़े श्रद्धालु, किया जलाभिषेक
भगवा यात्रा में उमड़े श्रद्धालु, किया जलाभिषेक

सिद्धार्थनगर : हियुवा ने सोमवार को भगवा यात्रा निकाली। करीब 70 किमी का सफर तय किया। श्रद्धालुओं ने मार्ग के सभी मंदिरों में दर्शन-पूजन किया। वाहनों पर भगवा झंडा लहराते हुए भक्त जयकारा लगाते हुए चल रहे थे। भक्ति गीत पर झूमते रहे। रास्ते में लोग इसमें जुड़ते गए।

loksabha election banner

श्रवण मास के तीसरे सोमवार को हियुवा ने भगवा यात्रा निकाली। यात्रा का नेतृत्व प्रभारी देवीपाटन मंडल सुभाष गुप्ता ने किया। चार पहिया व दो पहिया वाहन पर श्रद्धालु भगवा झंडा बांधे रहे। यात्रा का शुभारंभ प्राचीन राम जानकी मंदिर से हुआ। नगर पंचायत अध्यक्ष बबिता कसौधन व योगेंद्र प्रताप ¨सह ने श्रद्धालुओं के दल को रवाना किया। डोई शिव मंदिर का जलाभिषेक करने के बाद सभी पल्टादेवी मंदिर पहुंचे। यात्रा यहां का दर्शन करने के बाद चिल्हिया के रास्ते आगे बढ़ी। तुलसियापुर चौराहे पर लोगों ने गाजे-बाजे व फूल की वर्षा कर स्वागत किया। इसके बाद सभी कठेला समय माता मंदिर गए। दर्शन-पूजन के बाद झकहिया होते हुए जिगना धाम मंदिर का भी दर्शन किया। यात्रा में लोग जयकारा लगाते रहे। सुभाष गुप्ता ने कहा कि भगवा ध्वज शौर्य का प्रतीक है। भारत के वीरों ने भगवा ध्वज के नेतृत्व में राष्ट्र की रक्षा के लिए प्राणों की बाजी लगा दी थी। यह ¨हदुत्व का भी प्रतीक है। लोगों को जागृत करने के लिए भगवा यात्रा निकाली गई है। संचालन सौरभ गुप्ता व कमलेश गुप्ता ने किया। इस दौरान जिला महामंत्री अजय ¨सह, संजय कसौधन, अंकित गुप्ता, विष्णु देव तिवारी, मनोज तिवारी, सोमनाथ मौर्य, ऋषभ ¨सह, महेश कसौधन, लाल बाबू, संकटा प्रसाद, हरिशंकर प्रजापति, अशोक वर्मा आदि मौजूद रहे।

..

गाजे-बाजे के साथ निकला कांवड़ियों का दल

फोटो 13 एसडीआर- 28

जागरण संवाददाता, इटवा, सिद्धार्थनगर : श्रावण माह के तीसरे सोमवार को शिवभक्तों का जत्था जलाभिषेक के लिए निकला। कस्बे से भी कांवड़ियों का दल जयकारा लगाते हुए शिवालयों में पहुंचा। अभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना किया।

कस्बे से सटे ग्राम अमौना, पिपरा मुर्गिहवां, मस्जिदिया, पुरैना, हीरखास, कपिया आदि से भक्तों की टोलियां गाजे-बाजे के साथ देर रात ही कटेश्वरनाथ मंदिर के लिए निकल गई। भोर में पट खुलने के साथ ही दर्शन-पूजन किया। शिव का जल व दुग्ध अभिषेक किया। कपिया से सुनील बाबा के नेत्तृत्व में श्रद्धालुओं का जत्था निकला जिसमें दाऊ जी, मनीष, राजन, छोटके, बरखू, नंदलाल, अमित, निखिल कुमार आदि के साथ महिलाएं भी सम्मिलित रहीं। डुमरियागंज में राप्ती से जल भरा। कटेश्वरनाथ का अभिषेक करने के बाद हीरनाथ व संकटेश्वरनाथ मंदिर का भी दर्शन किया। सोहना व सुकालाजोत से कांवड़ियों का दल कटेश्वरनाथ के अभिषेक करने निकला। राधेश्याम भारती, किशुन भारती, छोटू श्रीवास्तव, जगराम यादव, राजन वर्मा, रतन सोनी, सूरज, गुल्ली वरूण, बजरंगी अग्रहरी, शिवमोहन शर्मा आदि भगवा ध्वज के साथ तिरंगा भी लहराते हुए दर्शन-पूजन किया। बिजौरा क्षेत्र के बच्चों ने औरंगाबाद विशुनपुर स्थित राप्ती नदी से जल भर डोमेश्वरनाथ मंदिर में जलाभिषेक किया। बच्चों के दल को अनूप पांडेय ने रवाना किया। इस दौरान राजू गुप्ता, अनुराग सोनी, शुभम पटवा, विक्की, हरीश यादव, राजा बाबू, अभिषेक पांडेय, सोहन गुप्ता आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.