एसडीएम ने देखी गोआश्रय केंद्र, सुधार के दिए निर्देश
उपजिलाधिकारी सदर उमेश चंद्र निगम शनिवार को बर्डपुर के ग्राम पंचायत बर्डपुर नंबर 10 में स्थिति गो-आश्रय केंद्र का निरीक्षण किया।
By JagranEdited By: Published: Sat, 18 Jan 2020 11:28 PM (IST)Updated: Sun, 19 Jan 2020 06:06 AM (IST)
सिद्धार्थनगर : उपजिलाधिकारी सदर उमेश चंद्र निगम शनिवार को बर्डपुर के ग्राम पंचायत बर्डपुर नंबर 10 में स्थिति गो-आश्रय केंद्र का निरीक्षण किया। जिम्मेदारों को निर्देशित करते हुए कहा कि गायों को पर्याप्त मात्रा में हरा चारा दिया जाए। ठंड से बचाव के लिए उचित प्रबंध किया जाय। एसडीएम ने कहा कि अगर गंदगी और चारे के अभाव में पशु मरता है तो सम्बंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगा। प्रधान प्रतिनिधि हरिशंकर चौधरी से कहा कि पशुओं की नियमित जांच पशु डॉक्टरों से होना चाहिए। पशुओं को पर्याप्त मात्रा में पानी व चारा मिलते रहने चाहिए। गायों को ठंड से बचने के लिए पर्याप्त व्यवस्था किया जाय।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें