सिद्धार्थनगर: अवैध संबंध छिपाने के लिए मां ने प्रेमी से कराया पुत्री का दुष्कर्म, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज
नाबालिग के पिता की तहरीर पर मिश्रौलिया थाना पुलिस ने मां व उसके प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है।

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
अवैध संबंध छिपाने के लिए की करतूत।
पुलिस की अनसुनी पर पिता ने खटखटाया अदालत का दरवाजा
न्यायालय के आदेश पर मां और प्रेमी पर केस दर्ज
संवाद सूत्र, बढ़या। मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म इसलिए करा दिया कि अवैध संबंध खुल नहीं सकें। जब नाबालिग ने अपने पिता को यह बात बताई तो मामला पुलिस के पास पहुंचा।। लेकिन पुलिबस ने सुनवाई नहीं की। अंत में पीड़ित ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया।
न्यायालय ने पुलिस को मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया। नाबालिग के पिता की तहरीर पर मिश्रौलिया थाना पुलिस ने मां व उसके प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है।
मिश्रौलिया थाना के एक गांव में 26 जून को मां से मिलने के लिए उसका प्रेमी आया था। मां ने पुत्री को वहां से हटाने की गर्ज से उसे सामान लेने के लिए बाहर भेज दिया। थोड़ी देर बाद जब पुत्री वापस लौटी तो प्रेमी व मां को आपत्तिजनक परिस्थिति में देखा।
पुत्री ने कहा कि यह बात वह पिता को बताएगी। पहले उसे डराया व धमकाया। मगर वह जब नहीं मानी तो मां ने अपने प्रेमी से जबरन दुष्कर्म कराया। इस दौरान मां ने पूरा सहयोग किया।
यह भी पढ़ें- सिद्धार्थनगर में पंचायत भवन विवाद पर भड़की हिंसा, दो गुटों में खूनी संघर्ष
न्यायालय के निर्देश पर मां और उसके प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।
-मनोज कुमार श्रीवास्तव, एसएचओ मिश्रौलिया।
