विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 04, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विद्यार्थी का सानिध्य मिलना सौभाग्य की बात

By JagranEdited By:
Published: Thu, 04 Feb 2021 10:57 PM (IST)

जोगिया में स्थित महात्मा गौतम बुद्ध उचतर माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार को चौरी चौरा घटना का शताब्दी वर्ष समारोह मनाया ...और पढ़ें

विद्यार्थी का सानिध्य मिलना सौभाग्य की बात
विद्यार्थी का सानिध्य मिलना सौभाग्य की बात

सिद्धार्थनगर : जोगिया में स्थित महात्मा गौतम बुद्ध उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार को चौरी चौरा घटना का शताब्दी वर्ष समारोह मनाया गया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प्रभुदयाल विद्यार्थी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। देश की आजादी में उनके योगदान का स्मरण किया।

पूर्व विधायक व विद्यार्थी की पत्नी कमला साहनी ने कहा कि मेरा सौभाग्य था कि स्वतंत्रता सेनानी, कर्मठ, जुझारू व जनसेवक प्रभुदयाल विद्यार्थी का सानिध्य मिला। बापू ने इन्हें अपने छठवें पुत्र के रूप में अंगीकृत किया था। इन्होंने अपना सबकुछ राष्ट्र के नाम पर न्यौछावर कर दिया था। पूर्वांचल के गांधी का उपनाम दिया गया था। वह देश के गौरव रहे। भारत छोड़ो आंदोलन में प्रभुदयाल विद्यार्थी ने अहम भूमिका निभाई रही। अंग्रेजों ने विद्यार्थी के विद्रोह से क्षुब्ध होकर जिंदा या मुर्दा पकड़ने की घोषणा की थी। इसके लिए पांच हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था। प्रधानाचार्य बृजेश कुमार द्विवेदी ने कहा कि प्रभुदयाल विद्यार्थी के जीवन से युवा वर्ग को सीख लेनी होगी। इनके आदर्शो को आत्मसात करके ही देश सफलता के पथ पर अग्रसर होगा।

बीडीओ कार्यालय पर आज तालाबंदी करेंगे रोजगार सेवक

सिद्धार्थनगर : ग्राम रोजगार वेलफेयर एसोसिएशन ने गुरुवार को ब्लाक कार्यालय पर दूसरे दिन गुरुवार को भी धरना-प्रदर्शन किया। समस्या समाधान नहीं होने पर बीडीओ कार्यालय पर तालाबंदी करने की चेतावनी दी। कार्यवाहक जिलाध्यक्ष सुनील ठकुराई ने कहा कि विभागीय अधिकारी और कर्मचारी सरकार को बदनाम करने में लगे है। गांवों में गुणवत्तापूर्ण विकास कार्य के संपादन में रोजगार सेवकों को परेशान किया जा रहा है। यदि ब्लाक स्तर से समस्याओं का निस्तारण नहीं हुआ तो संगठन शुक्रवार को कार्यालय में ताला लगाने का काम करेगी। मोहम्मद अशफाक मेकरानी, अमरेश यादव, सदानंद यादव, प्रियंका उपाध्याय, अवनीश पांडेय, मनोरमा पाठक आदि मौजूद रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।