दहेज हत्या के आरोप में पति समेत तीन गिरफ्तार
सिद्धार्थनगर : मंगलवार को थाना पुलिस ने दहेज हत्या के आरोप में पति समेत तीन व्यक्तियों को गिर
सिद्धार्थनगर : मंगलवार को थाना पुलिस ने दहेज हत्या के आरोप में पति समेत तीन
व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। मृतका के आरोपित पति का नाम राजेश यादव है। वह गनचौरा का निवासी है। उसके अलावा अन्य दो गिरफ्तार आरोपियों में मृतका का ससुर गौकरन यादव, सास इन्द्रावती शामिल है। दो दिन पूर्व राजेश की पत्नी सीमा का शव संदिग्ध परिस्थिति में मिला था। बाद में परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत चार व्यक्तियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया किया था।
गनचौरा में रविवार को भोर में 24 वर्षीया विवाहिता सीमा यादव की फंदे से लटकती लाश पाई गई थी। मृतका की मां आरती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था। सुबह पांच बजे मुखबिर की सूचना पर पुलिस को पता चला कि अरोपी गांव से कुछ दूरी पर शोहरतगढ़, खुनुवा मार्ग पर खड़े होकर कही भागने के फिराक में है। थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार मिश्र महिला कांस्टेबल प्रियम्बदा ¨सह, एसआई देवानन्द, गट्टू ने तत्काल घेराबंदी कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। क्षेत्राधिकारी शिव ¨सह ने बताया कि तीनों आरोपितों को दहेज हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।