Move to Jagran APP

पीएम का आगमन बड़ी उपलब्धि : जगदंबिका

सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का बुद्ध भूमि पर आना ही बड़ी उपलब्धि है। आजादी के बाद इतिहास का यह पहला क्षण होगा जहां पीएम को सुनने का अवसर मिलेगा। प्रधानमंत्री से पर्यटन को सौगात की आस है। 99 करोड़ से सारनाथ कुशीनगर और कपिलवस्तु में पर्यटकीय विकास हो रहे हैं। ककरहवा तक हाइवे का निर्माण विकास की कड़ी का अंग है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Oct 2021 11:29 PM (IST)Updated: Fri, 22 Oct 2021 11:29 PM (IST)
पीएम का आगमन बड़ी उपलब्धि : जगदंबिका

सिद्धार्थनगर: सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का बुद्ध भूमि पर आना ही बड़ी उपलब्धि है। आजादी के बाद इतिहास का यह पहला क्षण होगा, जहां पीएम को सुनने का अवसर मिलेगा। प्रधानमंत्री से पर्यटन को सौगात की आस है। 99 करोड़ से सारनाथ, कुशीनगर और कपिलवस्तु में पर्यटकीय विकास हो रहे हैं। ककरहवा तक हाइवे का निर्माण विकास की कड़ी का अंग है।

loksabha election banner

भाजपा जिलाध्यक्ष गोविद माधव व कपिलवस्तु विधायक श्याम धनी राही के साथ सांसद जगदम्बिका पाल

शुक्रवार को रेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दो वर्ष की अवधि में मेडिकल कालेज बनकर तैयार हो गया। सात मेडिकल कालेज का एक साथ लोकार्पण होने जा रहा है। इसी सत्र से 100 सीट पर एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू हो जाएगी। दुनिया ने युद्ध दिया, लेकिन हमने बुद्ध के बताए रास्ते पर चलते हुए अहिसा का संदेश दिया है। कपिलवस्तु बौद्ध सर्किट का विकास केंद्र बिदु होगा। आने वाले दिनों में पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी। पहले गोरखपुर से एक फ्लाइट नहीं चलती थी, आज 13 फ्लाइट चल रही हैं। कुशीनगर में उड़ान शुरू हो गई है। इससे रोजगार के अवसर बढ़े हैं। एक विपाशना केंद्र बनवाया जाएगा। मेडिटेशन सेंटर बनाने की कोशिश रही है। एयर सर्विस पर भी विचार हो रहा है। जिलाध्यक्ष गोविद माधव ने कहा कि पूरी संगठन बूथ से लेकर घर घर तक पहुंचने की कोशिश की गई है। हर सेक्टर पर तीन बसें रहेगी। सबकी ड्यूटी लगा दी गई है। एक हजार बसें लगाई गई है। पार्किंग की व्यवस्था 13 जगहों पर की गई है। नेपाल से भी लोग यहां आ रहे हैं। यह रैली ऐतिहासिक होगी। ढाई लाख लोगों के पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है। पंडाल की व्यवस्था 80 हजार कुर्सियों को लगाने की व्यवस्था है। विधायक श्याम धनी राही ने कहा कि मोदी के आने से नेपाल से रिश्ते और भी प्रगाढ़ होंगे। हर घर से लोगों को पीएम के रैली में पहुंचने की व्यवस्था की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.