Move to Jagran APP

होलिका दहन समितियां आई आगे, नहीं जलाएंगे हरे पेड़

देश में लगातार कम हो रही हरियाली से वायु प्रदूषण बढ़ रहा है। लोगों के लिए जितनी शुद्ध हवा चाहिए उतने पेड़ नहीं है। हरे भरे पेड़ों को काटकर शहर में कंक्रीट के जंगलों फैलाए जा रहे हैं। मकानों के साथ- साथ वाहनों की तादाद बढ़ती जा रही है। इससे आने वाले समय में बड़ा संकट खड़ा होने वाला

By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Mar 2019 11:04 PM (IST)Updated: Mon, 18 Mar 2019 11:04 PM (IST)
होलिका दहन समितियां आई आगे, नहीं जलाएंगे हरे पेड़

सिद्धार्थनगर : देश में लगातार कम हो रही हरियाली से वायु प्रदूषण बढ़ रहा है। लोगों के लिए जितनी शुद्ध हवा चाहिए उतने पेड़ नहीं है। हरे भरे पेड़ों को काटकर शहर में कंक्रीट के जंगलों फैलाए जा रहे हैं। मकानों के साथ- साथ वाहनों की तादाद बढ़ती जा रही है। इससे आने वाले समय में बड़ा संकट खड़ा होने वाला है। होलिका दहन समिति के सदस्यों ने इस बात की शपथ ली है कि इस बार होलिका दहन मे हरियाली नहीं जलाएंगी। अपने आसपास हरियाली को कम नहीं होने देंगे।

loksabha election banner

हालिका दहन समिति सकतपुर सनई के सदस्यों ने इस बार होलिका दहन में हरे पेड़ या डालियों को न जलाने की शपथ ली है। सदस्यों का कहना है कि इस बार हम सब वैकल्पिक इंतजाम करेंगे। गोबर से बने कंडे का प्रयोग किया जाएगा। ग्रामीणों को पेड़ों की महत्ता के बारे में जानकारी भी देंगे। गांव- घर में खाली पड़ी भूमि पर फलदार, फूलदार पेड़- पौधे लगाकर सुंदरता के साथ- साथ हरियाली बढ़ाएंगे।

....

केमिकल युक्त रंग से नहीं खेलेंगे होली

जासं, कपिलवस्तु, सिद्धार्थनगर : मथुरा प्रसाद चौधरी ऑलमाइटी पब्लिक स्कूल चैनपुर में छात्र-छात्राओं ने होली में प्रयोग होने वाले केमिकल युक्त रंगो एवं गुलाल का इस्तेमाल न करने की शपथ ली। प्रधानाचार्य राम अवतार चौधरी ने सभी को शपथ दिलाई। होलिका दहन में हरियाली को बचाये रखने के लिये प्रेरित किया। कहा कि होलिका दहन में कंडे का उपयोग करें। प्रबंधक सविता चौधरी, सर्वेश कुमार, प्रिस, अशोक, रजनीश, सुरभि उपाध्याय उर्मिला, शिवानी तिवारी आदि लोग उपस्थित रहे।

...

हरियाली से गुलजार हो जिदगी

हरियाली कम होते देखकर मन काफी परेशान हो रहा था। इस बार हम सब ने तय किया कि अब से हर साल पौधरोपण कराएंगे। हर व्यक्ति कम से कम पांच पौधे लगाएगा। होलिका में हरियाली नहीं जलाएंगे।

सन्नी उपाध्याय,अध्यक्ष होलिका दहन समित

......

खुशहाली के लिए जरूरी हरियाली

हर आदमी की खुशहाली के लिए हरियाली कितनी जरूरी है। इसकी जानकारी लोगों को दी। अपने आसपास के बाग में होने वाली कटान रोकने, पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया। पेड़ पौधे को संरक्षित करने के लिए जरूरी कदम उठाएंगे।

पंकज मिश्रा, सदस्य

........

सबका साथ जरुरी

इस बार होलिका में हरियाली बचाने के लिए ग्रामीणों को जागरूक किया जाएगा। गांव में गोबर आदि आसानी से मिल जाता है। इस बार कंडा जलाने के लिए सभी को प्रेरित किया जाएगा।

विनय पांडेय,सदस्य

.....

सबको करूंगा जागरूक

हरियाली बचाना हम सब का दायित्य है। इस बार होलिका में हरे पेड़-डाली आदि का प्रयोग नहीं किया जाएगा। आसपास के गांव के लोगों को भी जागरुक करेंगे। हरियाली है तो जीवन है।

राज दूबे, सदस्य


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.