स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ हैं आशा कार्यकर्ता
कोरोना महामारी से चल रही जंग में अब आशा कार्यकर्ताओं को सर्वे हेतु जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। घर-घर जाकर लोगों का तापमान जांचेंगी। उन्हें तापमापी उपकरण (थर्मल स्केनर) वितरित किया गया।
By JagranEdited By: Published: Thu, 02 Jul 2020 10:02 PM (IST)Updated: Thu, 02 Jul 2020 10:02 PM (IST)
सिद्धार्थनगर : कोरोना महामारी से चल रही जंग में अब आशा कार्यकर्ताओं को सर्वे हेतु जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। घर-घर जाकर लोगों का तापमान जांचेंगी। उन्हें तापमापी उपकरण (थर्मल स्केनर) वितरित किया गया। नगर पंचायत सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि आशा कार्यकर्ता सदैव से ही स्वास्थ्य विभाग के लिए महत्वपूर्ण रहे हैं। कोरोना काल में यह विभाग की रीढ़ बन चुकी हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष व डुमरियागंज ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि नरेंद्र मणि त्रिपाठी, लवकुश ओझा, सीएचसी अधीक्षक बीएन चतुर्वेदी, ईओ शिवकुमार आदि मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें