नेपाल में धूमधाम से मना तीज
सिद्धार्थनगर: मित्र राष्ट्र नेपाल के कृष्णनगर स्थित राम जानकी मंदिर में हरितालिका तीज त्योहार बड़ी प्
सिद्धार्थनगर: मित्र राष्ट्र नेपाल के कृष्णनगर स्थित राम जानकी मंदिर में हरितालिका तीज त्योहार बड़ी प्रसन्नता के साथ मनाया गया। इस दौरान महिलाओं ने तीज के लोक गीतों पर नृत्यकर एक-दूसरे में खुशियां बांटी।
कृष्णनगर स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में महिलाओं का सबसे बड़ा त्योहार हरितालिका तीज के मौके पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि कृष्णनगर नपा के मेयर रजत प्रताप शाह व विशिष्ट अतिथि शोहरतगढ़ विधायक अमर ¨सह चौधरी ने गणेश जी की मूर्ति के सामने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। मुख्य अतिथि रजत प्रताप शाह ने सभी महिलाओं की तीज की बधाई दी। शोहरतगढ़ विधायक अमर ¨सह चौधरी ने कहा कि नेपाल और भारत एक दूसरे के पूरक हैं। कार्यक्रम में सुहागिन महिलाओं के साथ ही कन्याओं ने हर्सोल्लास के साथ कई नेपाली गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया। संचालन रामेश्वर कश्यप ने किया। इस अवसर पर श्याम मिश्र, राजकुमार अग्रहरि, अर्जुन केसी, इं. सूर्य बहादुर बोगटी, एसआई रामेश्वर यादव, भान प्रताप ¨सह, दुर्गेश पांडेय, जगदीश गुप्त, दिनेश चंद्र गुप्त, संजय गुप्त, संदीप मोदनवाल आदि उपस्थित रहे ।