गोरखपुर से शकूरबस्ती तक चलेगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, नेपाल बॉर्डर के यात्रियों को भी आवागमन में होगी सुविधा
त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने गोरखपुर से शकूरबस्ती के बीच वाया बढ़नी पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।

गोरखपुर से दिल्ली तक चलेगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन।
HighLights
गोरखपुर से शकूरबस्ती के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन।
त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को मिलेगी राहत।
बढ़नी, सिद्धार्थनगर और नेपाल सीमा के यात्रियों को सुविधा।
संवाद सूत्र, तुलसियापुर। त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने गोरखपुर से शकूरबस्ती के बीच वाया बढ़नी पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन के बढ़नी रेलवे स्टेशन पर ठहराव से सिद्धार्थनगर, शोहरतगढ़, बढ़नी सहित नेपाल सीमा क्षेत्र के यात्रियों को दिल्ली आवागमन में अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि ट्रेन संख्या 05101 गोरखपुर–शकूरबस्ती पूजा स्पेशल चार अक्टूबर से प्रत्येक रविवार को चलेगी। गोरखपुर से शाम चार बजे रवाना होकर ट्रेन शाम 5.2 बजे बढ़नी पहुंचेगी और विभिन्न स्टेशनों पर ठहराव करते हुए अगले दिन सुबह 11:05 बजे शकूरबस्ती पहुंचेगी।
वापसी में ट्रेन संख्या 05102 शकूरबस्ती–गोरखपुर पूजा स्पेशल पांच अक्टूबर से प्रत्येक सोमवार को चलेगी। शकूरबस्ती से दोपहर 1:15 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 610 बजे बढ़नी और 6.57 पर सिद्धार्थनगर एवं 8:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
त्योहारी सीजन में बड़ी संख्या में लोग रोजगार, कारोबार व अन्य कार्यों से दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों की यात्रा करते हैं। नियमित ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन यात्रियों के लिए अतिरिक्त विकल्प उपलब्ध कराएगी।
