Move to Jagran APP

खेल के जरिये छात्राओं को बताए गए सुरक्षा के उपाय

त्रिलोकपुर पुलिस ने मंगलवार को स्कूली छात्राओं को खेल के माध्यम से सुरक्षा बिदुओं पर जागरूक किया। खेलकूद की प्रतियोगिताएं भी कराई गई। जिसमें प्रथम स्थान पर प्राप्त करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 21 Sep 2021 10:23 PM (IST)Updated: Tue, 21 Sep 2021 10:23 PM (IST)
खेल के जरिये छात्राओं को बताए गए सुरक्षा के उपाय

सिद्धार्थनगर : त्रिलोकपुर पुलिस ने मंगलवार को स्कूली छात्राओं को खेल के माध्यम से सुरक्षा बिदुओं पर जागरूक किया। खेलकूद की प्रतियोगिताएं भी कराई गई। जिसमें प्रथम स्थान पर प्राप्त करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया।

loksabha election banner

नारी सशक्तीकरण व महिलाओं के शिक्षा, सुरक्षा विषय पर जागरूकता अभियान में आज प्राथमिक विद्यालय त्रिलोकपुर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें महिला बीट पुलिस अधिकारी उर्मिला व महिला हेल्प डेस्क अधिकारी सुजाता राव ने स्कूली बच्चों के बीच तरह-तरह आयोजन करके उनको जागरूक किया। खेल के माध्यम से छात्राओं को सुरक्षा के महत्वपूर्ण बिदुओं की जानकारी दी गई। महिलाओं एवं बच्चों के साथ होने वाले अपराध व महिला सुरक्षा के संबंध में बताया गया। कहा गया कि यदि छात्राएं जागरूक रहेंगी, तो निश्चित ही अपराध पर अंकुश लग सकेगा। छात्राओं को 1090, 181, 1076, 112, 1098 जैसे हेल्पलाइन के बारे में जानकारी दी गई।

प्रभारी निरीक्षक रणधीर कुमार मिश्रा ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ खेल आवश्यक है। छात्राओं को इस दिशा में जागरूक होना चाहिए। क्योंकि आने वाले दिनों में आपको जहाज उड़ाना है, पुलिस व सेना में भर्ती होना है। इसलिए दिमाग को पूरी तरह से स्थिर रखकर पढ़ाई व खेलों में भाग लेना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में प्रतियोगिता में प्रथम आईं छात्राओं को पुरस्कार दिया गया। कविता, राधा, फूलमती, सोनमती, प्रेमा, सुशीला सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। महिलाओं को दी हिसा से बचाव की जानकारी सिद्धार्थनगर: सदर पुलिस ने सोमवार को सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल में रक्षा उत्सव का आयोजन किया गया। बच्चों एवं महिलाओं को होने वाले अपराधों से बचाव की जानकारी दी गई। कहा गया कि किसी प्रकार की समस्या होने पर पुलिस की मदद लें। डरने के बजाय डटकर मुकाबला करें।

एसओ सदर केडी सिंह ने कहा कि मिला उत्पीड़न की घटनाएं थाने पर आती हैं तो तत्काल पुलिस कार्रवाई करती है। यदि आप घर से बाहर निकलें तो डरें नहीं। छेड़छाड़ कि कोई कोशिश करे तो उसका प्रतिकार करें। पुलिस की तत्काल सहायता के लिए 112,181,1076,1090,108, 155260 नंबर पर काल करें। साइबर सेल के दिलीप द्विवेदी ने कहा कि मोबाइन पर यदि कोई मेसेज आता है और उसे बिना परिचय के कोई उसे अपने मोबाइल पर भेजने को कहे तो कदापि ऐसा न करें। यदि बैंक खाते से गलत तरीके से पैसा निकल गया हो तो 72 घंटे के अंदर पुलिस को सूचना दें। कम समय में जानकारी होने पर पैसा वापस खाते में आने की संभावना बढ़ जाती है। उपनिरीक्षक हरेन्द्रनाथ राय, राकेश त्रिपाठी,नरेश कुमार,विजयप्रकाश यादव,अतुल चौबे,दिलीप द्विवेदी आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.