Move to Jagran APP

लाल निशान के पार घोघी, बूढ़ी राप्ती में उफान

चार दिनों से लगातार हो रही बारिश गुरुवार को थम गई। बारिश का असर नदी व पहाड़ी नालों के जलस्तर पर दिखा। कुछ नदी अभी भी बढ़ाव पर है तो कुछ घटाव पर आ गई हैं। घोघी नदी लाल निशान को पार कर गई है। यह 35 सेमी ऊपर बह रही है। बूढ़ी राप्ती लाल निशान छूने को आतुर है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 17 Jun 2021 10:59 PM (IST)Updated: Thu, 17 Jun 2021 10:59 PM (IST)
लाल निशान के पार घोघी, बूढ़ी राप्ती में उफान
लाल निशान के पार घोघी, बूढ़ी राप्ती में उफान

सिद्धार्थनगर : चार दिनों से लगातार हो रही बारिश गुरुवार को थम गई। बारिश का असर नदी व पहाड़ी नालों के जलस्तर पर दिखा। कुछ नदी अभी भी बढ़ाव पर है तो कुछ घटाव पर आ गई हैं। घोघी नदी लाल निशान को पार कर गई है। यह 35 सेमी ऊपर बह रही है। बूढ़ी राप्ती लाल निशान छूने को आतुर है। यह खतरे के निशान से महज 0.03 सेमी बह रही है। यह लगातार धीमी गति से बढ़ाव पर है। वहीं राप्ती का जलस्तर भी बढ़ रहा है। कूड़ा नदी आलमनगर गेज पर लाल निशान पार करने के बाद घटने लगी है। वहीं उसका बाजार पुल के पास कूड़ा नदी बढ़ाव पर है। तेलार नाला भी खतरे के निशान के पास पहुंच कर घटने लगा है। जमुआर नाला स्थिर है। सिचाई विभाग के बांसी गेज पर 3.2 मिमी बारिश दर्ज की गई।जबकि ककरही में 4.2 व बानगंगा गेज पर छह मिमी बारिश रिकार्ड हुआ।

loksabha election banner

..

नदियों का जलस्तर (मीटर में)

नदी- स्तर- खतरे का निशान

बानगंगा- 91.400- 93.420

जमुआर- 81.230- 84.890

राप्ती- 82.600- 84.900

बूढ़ी राप्ती- 85.630- 85.650

तेलार- 86.600- 87.500

कूड़ा (आलमनगर)- 87.000- 87.200

कूड़ा (रेलवे पुल)- 82.110- 83.520

घोघी- 87.350- 87.000

एडीएम सीताराम गुप्ता ने इस संदर्भ में बताया कि चार दिनों से हुई बारिश से नदी व नालों का जलस्तर बढ़ा है। नेपाल के पहाड़ों पर हुई बारिश का असर यहां की नदियों पर पड़ा। कूड़ा नदी खतरे के निशान के नीचे आ गई है। वहीं घोघी नदी का जलस्तर लाल निशान के पार पहुंच गया है। बूढ़ी राप्ती भी खतरे के निशान के पास है। राप्ती भी बढ़ रही है। तेलार नाला नीचे उतरने लगा है। बारिश को देखते हुए सभी विभागीय कर्मचारियों को अलर्ट कर दिया गया है। नदियों के जलस्तर पर निगाह रखी जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.