सीमावर्ती क्षेत्रों में फोर्स ने किया पैदल मार्च
लोकसभा चुनाव व होली के मद्देनजर रविवार को पुलिस व अर्ध सैनिक बल ने पैदल मार्च किया। इंडो-नेपाल बार्डर पर पुलिस की सरगर्मी बढ़ी रही। नेपाल सीमा पर सघन चेकिग अभियान चलाया। संदिग्ध व्यक्ति व वस्तुओं की जांच की
सिद्धार्थनगर : लोकसभा चुनाव व होली के मद्देनजर रविवार को पुलिस व अर्ध सैनिक बल ने पैदल मार्च किया। इंडो-नेपाल बार्डर पर पुलिस की सरगर्मी बढ़ी रही। नेपाल सीमा पर सघन चेकिग अभियान चलाया। संदिग्ध व्यक्ति व वस्तुओं की जांच की।
सदर सर्किल के थाना मोहाना के मोहाना कस्बा, खलीलपुर, कस्बा बर्डपुर, सड्डा तिराहा, दुल्हा चौराहा, ककरहवा, लालपुर और कोतवाली कपिलवस्तु के अलीगढवा, ठकुरापुर, करमहवा, पोखरभिटवा, गौरीगौरा, बजहा, भरथापुर, महदेवा कुर्मी, रक्सैल आदि में पुलिस ने पैदल मार्च किया। नेतृत्व सीओ सदर सुनील कुमार सिंह ने किया। एसओ कपिलवस्तु रामदरश आर्या, मोहाना अंजनी कुमार राय के साथ अर्ध सैनिक बल के जवान मौजूद रहे।