Move to Jagran APP

दहेज हत्या के पांच आरोपितों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर मिश्रौलिया पुलिस ने दहेज हत्या के आरोपित पांच लोगों को आज गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया। सभी आरोपित थानान्तर्गत ग्राम ओदना ताल के निवासी हैं। आरोपितों में दो महिलाएं भी शामिल हैं।

By JagranEdited By: Published: Fri, 13 Dec 2019 11:51 PM (IST)Updated: Sun, 15 Dec 2019 06:09 AM (IST)
दहेज हत्या के पांच आरोपितों 
को पुलिस ने किया गिरफ्तार
दहेज हत्या के पांच आरोपितों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर :

loksabha election banner

मिश्रौलिया पुलिस ने दहेज हत्या के आरोपित पांच लोगों को आज गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया। सभी आरोपित थानान्तर्गत ग्राम ओदना ताल के निवासी हैं। आरोपितों में दो महिलाएं भी शामिल हैं।

थाना खेसरा के गेंगटा निवासी कबूतरा देवी पत्नी स्व. राधेश्याम ने पुलिस को तहरीर देते हुए अपनी पुत्री अंजनी की हत्या का आरोप ससुराल वालों पर लगाया था। तहरीर में दहेज की लालच में प्रताड़ना करने और फिर हत्या कर देने की बात कही गई। मिश्रौलिया पुलिस ने तहरीर के आधार पर 16 अगस्त 2019 को नामजद आरोपित परमात्मा साहनी पुत्र फूले साहनी, फूले साहनी पुत्र चौथी, इंद्रावती पत्नी फूले, रोशनी पुत्री फूले व ओंकार पुत्र फूले सभी के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया। जिसकी विवेचना पुलिस क्षेत्राधिकारी इटवा श्रीयश त्रिपाठी द्वारा की गई। विवेचना के क्रम में उप निरीक्षक अजय यादव, मुख्य आरक्षी रामपति चौहान, कांस्टेबल अरविद कुमार महिला आरक्षी नीलम यादव व ज्योति गुप्ता की पुलिस टीम ने शुक्रवार को पांचों आरोपितों को मधवापुर तिराहा के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि विवेचना के क्रम में सभी की गिरफ्तारी की गई। सभी को जेल भेजा जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.