पीएम के कार्यक्रम में पांच हजार किसान ले जाने पर जोर
रेस्ट हाउस में भाजपा किसान मोर्चा की बैठक मोर्चा के जिलाध्यक्ष विजयकान्त चतुर्वेदी की अध्यक्षता में हुई। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष राजा वर्मा ने मोर्चा को देश 70 फीसद किसानों का अगुआ बताया।
सिद्धार्थनगर: रेस्ट हाउस में भाजपा किसान मोर्चा की बैठक मोर्चा के जिलाध्यक्ष विजयकान्त चतुर्वेदी की अध्यक्षता में हुई। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष राजा वर्मा ने मोर्चा को देश 70 फीसद किसानों का अगुआ बताया। जिम्मेदारियों का निर्वहन सहीं ढंग से करें। पीएम के गोरखपुर में होने वाले कार्यक्रम में जिले से पांच हजार किसानों को ले जाने की बात कही।
कहा कि व्यक्ति की पहचान उसके काम से होती है। गोरखपुर में आयोजित किसान सम्मान रैली में जिले से पांच हजार किसान जाएंगे। बताया कि रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसान सम्मान योजना का शुभारंभ कर देश के किसानों को बड़ी सौगात देंगे। जिलाध्यक्ष ने मंडल एवं जिला पदाधिकारियों को महाधिवेशन में अधिक से अधिक संख्या में ले जाने पर बल दिया। संचालन महामंत्री अजय उपाध्याय ने किया। गोपेश्वर त्रिपाठी, लालजी यादव ,विवेकानंद पांडेय, अजय शर्मा, योगेंद्र तिवारी, हरिश्चंद्र चौधरी, सुभाष मिश्रा, नित्यानंद पांडेय, बनवारी निषाद, हीरालाल पासवान, मनीष शुक्ला, नागेंद्र मिश्रा, विमल चौरसिया, विजय ¨सह रूप नारायण, ज्ञानेंद्र मिश्र, वृजेश पांडेय, अनिल चौधरी, शिव कुमार गिरी, अवधेश कुमार दुबे, पंकज श्रीवास्तव, पवनसुत मौर्या आदि मौजूद रहे।