लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान राशि में बढ़ोत्तरी
शासन ने आपातकाल के दौरान जेल में निरुद्ध होने वाले लोकतंत्र रक्षक सेनानियों के सम्मान राशि में बढ़ोत्तरी किया। अब इनको 20 हजार रुपये सम्मान राशि दी जाएगी। तत्काल प्रभाव से शासनादेश लागू किया गया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 20 Jul 2018 11:46 PM (IST)Updated: Fri, 20 Jul 2018 11:46 PM (IST)
सिद्धार्थनगर : शासन ने आपातकाल के दौरान जेल में निरुद्ध होने वाले लोकतंत्र रक्षक सेनानियों के सम्मान राशि में बढ़ोत्तरी किया। अब इनको 20 हजार रुपये सम्मान राशि दी जाएगी। तत्काल प्रभाव से शासनादेश लागू किया गया।
प्रमुख सचिव राजन शुक्ला ने कहा कि देश में आपातकाल लागू होने पर 25 जून 1975 से 21 मार्च 1977 तक जेल में निरुद्ध रहने वाले लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान राशि में बढ़ोत्तरी की गई है। पहले इन्हें 15 हजार रुपये सम्मान राशि दी जाती थी। शासन ने इस राशि में पांच हजार रुपये की बढ़ोत्तरी करते हुए 20 हजार कर दिया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें