Move to Jagran APP

पंचायत चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी

महादेव घुरहू में सदस्यता अभियान का शुभारंभ संगठन विस्तार युवा संवाद कार्यक्रम पर भी चर्चा

By JagranEdited By: Published: Mon, 09 Mar 2020 09:47 PM (IST)Updated: Mon, 09 Mar 2020 09:47 PM (IST)
पंचायत चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी
पंचायत चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी

सिद्धार्थनगर : सोमवार को इटवा तहसील अन्तर्गत महादेव घुरहू में आम आदमी पार्टी ने सदस्यता अभियान शुरू किया। अभियान में संगठन विस्तार एवं युवा संवाद कार्यक्रम पर भी चर्चा की गई।

loksabha election banner

सदस्यता अभियान में मुख्य अतिथि पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बस्ती मंडल के प्रभारी इंजीनियर काजी इमरान लतीफ ने कहा कि पूरे मंडल में पार्टी का विस्तार किया जा रहा है। जिसके तहत क्षेत्र में सदस्यता अभियान शुरू किया गया है। यह अभियान 23 मार्च तक चलेगा। इस दौरान युवा संवाद कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी पूरे प्रदेश में पंचायत चुनाव लड़ेगी, इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। कार्यकर्ताओं को भी चुनाव के लिए अभी से कमर कसना होगा। जिला उपाध्यक्ष अहसन जमील ने कहा कि इसी महीने शुरू होने वाले युवा संवाद कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को पार्टी की नीतियों से अवगत कराते हुए उन्हें संगठन में लाकर अहम जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। आज के युवा कल के भविष्य है, इसलिए अधिक से अधिक संख्या में इन्हें पार्टी से जोड़ा जाएगा। दिल्ली में पार्टी द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी नीतियों पर चर्चा करते हुए यूपी में भी पार्टी के प्रतिनिधित्व को जरूरी बताया। आफताब रजा, जंग बहादुर चौधरी, पीर मुहम्मद, मुनिराम, ताज मुहम्मद, मास्टर अमीन, सूरज, इरशाद अहमद आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.