Move to Jagran APP

दुल्हन की तरह सजा कलेक्ट्रेट

कलेक्ट्रेट के कक्ष संख्या दस को दुल्हन की तरह सजाया गया है। इसी में लोकसभा चुनाव के नामांकन से संबंधित सभी प्रक्रिया को पूरा किया जाना है। कलेक्ट्रेट भवन की भी छटा निराली रही। सुरक्षा व्यवस्था भी तगड़ी रही

By JagranEdited By: Published: Tue, 16 Apr 2019 11:23 PM (IST)Updated: Tue, 16 Apr 2019 11:23 PM (IST)
दुल्हन की तरह सजा कलेक्ट्रेट
दुल्हन की तरह सजा कलेक्ट्रेट

सिद्धार्थनगर : कलेक्ट्रेट के कक्ष संख्या दस को दुल्हन की तरह सजाया गया है। इसी में लोकसभा चुनाव के नामांकन से संबंधित सभी प्रक्रिया को पूरा किया जाना है। कलेक्ट्रेट भवन की भी छटा निराली रही। सुरक्षा व्यवस्था भी तगड़ी रही।

loksabha election banner

निर्वाचन आयोग ने निर्देश जारी किया है कि लोकसभा चुनाव को लोकतंत्र के पर्व के रूप में मनाया जाए। इसके लिए भवन की सजावट की जाए। नामांकन कक्ष को फूल व पत्तियों से सजावट की जाए। इसे माडल नामांकन कक्ष का स्वरूप देने के लिए कहा गया है। मतदाताओं में जागरूकता लाने के लिए आदर्श चुनाव से संबंधित फ्लैक्स बोर्ड भी लगाने के लिए कहा है। इसको संज्ञान में लेने के बाद जिला प्रशासन ने कवायद शुरू की। मंगलवार को नामांकन प्रक्रिया शुरू होने से पहले डीएम कुणाल सिल्कू ने अधिकारियों के संग परिसर का निरीक्षण किया। लोकसभा चुनाव को सकुशल, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण, भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान मौजूद रहे। अधिकारी पूरे समय जमे रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.