Move to Jagran APP

जोश-खरोश के साथ रवायती अंदाज में मना ईद मिलादुन्नबी

जनपद में रविवार को अकीदतमंदों ने जोश-खरोश से ईद मिलादुन्नबी का त्योहार पूरी रवायती अंदाज में मनाया। पूरे दिन जश्न का माहौल रहा। जुलूस-ए-मुहम्मदी में जनसैलाब उमड़ा। सार्वजनिक स्थलों पर तकरीर हुई। इस्लाम के संदेश को बताया गया। अकीदतमंदों ने फातिहा पढ़ी राष्ट्र विकास के साथ सुख और शांति की दुआ मांगी।

By JagranEdited By: Published: Sun, 10 Nov 2019 11:07 PM (IST)Updated: Sun, 10 Nov 2019 11:07 PM (IST)
जोश-खरोश के साथ रवायती अंदाज में मना ईद मिलादुन्नबी

सिद्धार्थनगर : जनपद में रविवार को अकीदतमंदों ने जोश-खरोश से ईद मिलादुन्नबी का त्योहार पूरी रवायती अंदाज में मनाया। पूरे दिन जश्न का माहौल रहा। जुलूस-ए-मुहम्मदी में जनसैलाब उमड़ा। सार्वजनिक स्थलों पर तकरीर हुई। इस्लाम के संदेश को बताया गया। अकीदतमंदों ने फातिहा पढ़ी, राष्ट्र विकास के साथ सुख और शांति की दुआ मांगी। चारों ओर गगनभेदी नारों एवं नात-ए-पाक की गूंज सुनाई देती रही। शनिवार की देर रात से ही कुरआन की तिलावत, मिलाद व जलसा का सिलसिला चलता रहा। सुबह लोगों ने नमाज अता किया।

loksabha election banner

मुख्यालय पर जुलूस-ए-मुहम्मदी निकला। नगर के सभी क्षेत्रों से जुलूस में आए अकीदतमंद सिद्धार्थ तिराहा पर एकत्र हुए। यहां सदर जामा मस्जिद सैय्यद सुहैल ने तकरीर पढ़ी। पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब की जिदगी पर प्रकाश डाला। शान में कसीदे पढ़े। अली अहमद, मौलाना बरकत, इरशाद, इमरान, फिरोज आदि मौजूद रहे। जोगिया ब्लाक के करौदा मसिना में जुलूस निकला। करौंदा मसिना, सनई होते हुए सिद्धार्थ तिराहा तक गया। साबिर अली, वाहिद खान, मजहर अली, अबरार अली, मौलाना अब्दुल कादिर, मोहम्मद रफीक, अब्दुल्लाह, इद्रीस आदि मौजूद रहे। बढ़नी ब्लाक के ग्रामीण इलाकों में बारावफात मनाया गया। अकीदतमंदों ने जुलूस निकाला। औदही कलां, बसंतपुर, रेड़वरिया, मदरहिया, मनिकौरा, भुतहिया, भुतहवा, मटियार, तुलसियापुर आदि गांवों से बरावफात का जुलूस निकला। मदरहिया ईदगाह पर फातिहा पढ़ी गयी। एसआइ अशोक पाल, शिवदास गौतम, आदर्श श्रीवास्तव, रवींद्र सिंह, अतीकुर्रहमान, अतहर अली, मोहम्मद सफात, मोहम्मद सफीक, मोहब्बत अली, कमालुद्दीन, खजांची, सोहेल, गुलाम हैदर, नूर हसन आदि मौजूद रहे। बर्डपुर में निकले जुलूस में मोहम्मद हाशिम, अबू शामा, अजमल, याहिया, जफर अहमद, इलियास, रिजवान अहमद, प्रतिनिधि ग्राम प्रधान ओमप्रकाश यादव, योगेंद्र यादव, अजमत अली, अब्दुल सलाम, पीर मोहम्मद, असफाक अहमद, आफाक अहमद, राजू, सलीम, मुनीर, आलम इकबाल अहमद, समीम कुरैशी, इसरार अहमद आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.