पृथ्वी दिवस पर किए पौधारोपण
राष्ट्रवादी सामाजिक संगठन के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को पृथ्वी दिवस पर पौधारोपण किया। ग्रामीण क्षेत्र में 12 पौधों को रोपित किया है। सड़कों पर घूम रहे बेसहारा पशुओं को चारा उपलब्ध कराया। तहसील परिसर में भी पौधरोपण किया गया।
सिद्धार्थनगर : राष्ट्रवादी सामाजिक संगठन के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को पृथ्वी दिवस पर पौधारोपण किया। ग्रामीण क्षेत्र में 12 पौधों को रोपित किया है। सड़कों पर घूम रहे बेसहारा पशुओं को चारा उपलब्ध कराया। तहसील परिसर में भी पौधरोपण किया गया।
संयोजक राष्ट्रवादी सामाजिक संगठन वकार मोइज खान ने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण से पूरा विश्व जूझ रहा है। शारीरिक दूरी के नियमों का पालन करके ही इस संक्रमण पर काबू पाया जा सकता है। पर्यावरण संरक्षण भी कोरोना से बचाव में लाभप्रद सिद्ध होगा। तहसील परिसर में तहसीलदार राजेश कुमार अग्रवाल व अभाविप के शिवशक्ति शर्मा ने छायादार व फलदार प्रजाति के पौधे रोपित किए।