Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Domariyaganj Lok Sabha Chunav Result 2024: डुमरियागंज लोकसभा में भाजपा ने मारी बाजी, यहां देखें पल-पल की अपडेट

    Updated: Tue, 04 Jun 2024 06:22 PM (IST)

    नेपाल राष्ट्र से सीमा साझा करने वाली यह संसदीय सीट जनपद सिद्धार्थनगर को कवर करती है। भाजपा के जगदंबिका पाल यहां से वर्तमान सांसद हैं। तथागत बुद्ध का क्रीड़ास्थल कपिलवस्‍तु भी यहीं है। इस क्षेत्र का सिद्धार्थनगर काला नमक चावल के लिए दुनिया भर में काफी मशहूर है। डेमोग्राफी विधानसभा और मुद्दे इस क्षेत्र में आज भी विकास की गति काफी धीमी है। औद्योगिक विकास पिछड़ा है।

    Hero Image
    डुमरियागंज लोकसभा सीट चुनाव परिणाम 2024। जागरण

     डिजिटल डेस्क, गोरखपुर। Domariyaganj lok sabha chunav Result 2024: लोकसभा चुनाव के छठवें चरण में (25 मई, 2024) को डुमरियागंज लोकसभा संसदीय क्षेत्र में मतदान हुआ था। एक दिन के मुख्यमंत्री कहे जाने वाले जगदंबिका पाल (jagdambika pal) डुमरियागंज से पांचवीं बार मैदान में हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    2009 में कांग्रेस, इसके बाद लगातार दो बार भाजपा के टिकट पर सांसद बनकर हैट ट्रिक लगा चुके पाल का मुकाबला पूर्व मंत्री हरिशंकर तिवारी के बेटे और संतकबीर नगर से दो बार सांसद रहे भीष्म शंकर उर्फ कुशल तिवारी (Bhism shankar urf Kushal tiwari) से है।

    कुशल तिवारी इंडी गठबंधन की ओर से सपा के प्रत्याशी हैं। बसपा ने नदीम मिर्जा (Nadeem Mirza) को प्रत्याशी बनाकर मुस्लिम मतों के ध्रुवीकरण को रोकने का प्रयास किया है। इस बार किसकी होगी जीत और किसको मिलेगी शिकस्त... पल-पल की अपडेट के लिए इस खबर को रिफ्रेश करें...

    डुमर‍ियागंज लोकसभा सीट

    जीते (भाजपा) जगदंब‍िका पाल (461186)

    हारे (सपा) भीष्‍मशंकर त‍िवारी (417324)

    अंतर (43862)

    शाम साढ़े चार बजे तक डुमरियागंज लोकसभा सीट

    बीजेपी जगदंबिका पाल -432734 (+ 40959)

    सपा कुशल तिवारी -391775 ( -40959)

    शाम चार बजे तक डुमरियागंज लोकसभा सीट

    बीजेपी जगदंबिका पाल -389266 (+ 35558)

    सपा कुशल तिवारी -353708 ( -35558)

    दोपहर साढ़े तीन बजे तक डुमरियागंज लोकसभा सीट

    बीजेपी जगदंबिका पाल -355718 (+ 30720)

    सपा कुशल तिवारी -324998 ( -30720)

    दोपहर तीन बजे तक डुमरियागंज लोकसभा सीट

    बीजेपी जगदंबिका पाल -319289 (+ 26034)

    सपा कुशल तिवारी -293255 ( -26034)

    दोपहर साढ़े दो बजे तक डुमरियागंज लोकसभा सीट

    बीजेपी जगदंबिका पाल -276621 (+ 24450)

    सपा कुशल तिवारी - 252171 ( -24450)

    दोपहर दो बजे तक डुमरियागंज लोकसभा सीट

    बीजेपी जगदंबिका पाल -251731 (+ 16992)

    सपा कुशल तिवारी - 234739 ( -16992)

    दोपहर साढ़े 1 बजे तक डुमरियागंज लोकसभा सीट

    बीजेपी जगदंबिका पाल -213286 (+ 14868)

    सपा कुशल तिवारी - 198418 ( -14868)

    दोपहर 1 बजे तक डुमरियागंज लोकसभा सीट

    बीजेपी जगदंबिका पाल -177846 (+ 13009)

    सपा कुशल तिवारी - 164837 ( -13009)

    दोपहर साढ़े 12 बजे तक डुमरियागंज लोकसभा सीट

    बीजेपी जगदंबिका पाल -138955 (+ 13135)

    सपा कुशल तिवारी - 125820 ( -13135)

    सिद्धार्थनगर में आठवें राउंड की समाप्ति के बाद

    भाजपा - 117944

    सपा- 105784

    बसपा- 7825

    आजाद समाज पार्टी- 23986

    भाजपा 12190 वोट से आगे

    दोपहर 12 बजे तक डुमरियागंज लोकसभा सीट

    बीजेपी जगदंबिका पाल -101180 (+ 10637)

    सपा कुशल तिवारी - 90543 ( -10637)

    पांचवां पुनः अपडेट

    सपा - 35357

    बीजेपी - 35919

    बीएसपी - 2300

    आजाद समाज पार्टी - 9473

    भाजपा 562 वोट से आगे

    तीसरा चक्र

    सपा - 16361

    बीजेपी - 16563

    बीएसपी - 1067

    आजाद समाज पार्टी - 4830

    भाजपा 202 वोट से आगे

    दूसरा चक्र

    सपा - 11668

    बीजेपी - 11324

    बीएसपी - 733

    आजाद समाज पार्टी - 3392

    पहला चक्र 

    सपा -3560

    बीजेपी -1885

    बीएस्पी -108

    आजाद समाज पार्टी - 971

    प्रथम चक्र कपिलवस्तु

    सपा - 5877

    बीजेपी - 4948

    बीएसपी - 339

    आजाद समाज पार्टी - 2231

    इसे भी पढ़ें-संतकबीरनगर में रोमांचक रहा है लोकसभा चुनाव, यहां देखें कौन जीता-कौन हारा

    ये खिलाड़ी हैं मैदान में

    भाजपा- जगदंबिका पाल, सपा- भीष्मशंकर उर्फ कुशल तिवारी, बसपा- नदीम मिर्जा, आजाद समाज पार्टी- अमर सिंह चौधरी, पीस पार्टी- नौशाद आजम और निर्दल- किरन देवी मैदान में थे।

    डुमरियागंज को जानिए

    नेपाल राष्ट्र से सीमा साझा करने वाली यह संसदीय सीट जनपद सिद्धार्थनगर को कवर करती है। भाजपा के जगदंबिका पाल यहां से वर्तमान सांसद हैं। तथागत बुद्ध का क्रीड़ास्थल कपिलवस्‍तु भी यहीं है। इस क्षेत्र का सिद्धार्थनगर 'काला नमक' चावल के लिए दुनिया भर में काफी मशहूर है। आयरन और जिंक से भरपूर इन चावलों का ज़िक्र संयुक्त राष्ट्र की खाद्य और कृषि सम्बन्धी संस्था ने अपनी किताब 'स्पेसिअलिटी राइस ऑफ वर्ल्ड' में भी किया है।

    इसे भी पढ़ें- बस्‍ती लोकसभा का रोमांचक रण, यहां देखें कौन जीता-कौन हारा

    डेमोग्राफी, विधानसभा और मुद्दे इस क्षेत्र में आज भी विकास की गति काफी धीमी है। औद्योगिक विकास पिछड़ा है। यह जनपद नीति आयोग द्वारा देश के 100 सर्वाधिक पिछड़े जनपदों में शीर्ष 10 में शामिल है। शिक्षा, स्वास्थ्य के मुहाने पर भी उदासी है। यहां की आबादी 25,59,297 लाख है। विकास यहाँ मुख्य चुनावी मुद्दा है। इस लोकसभा क्षेत्र में डुमरियागंज, शोहरतगढ़, कपिलवस्‍तु, बांसी, इटवा विधानसभा सीट शामिल है।

    डुमरियागंज की खास बातें

    डुमरियागंज लोकसभा क्षेत्र सिद्धार्थनगर जिले को कवर करता है। इस लोकसभा क्षेत्र में डुमरियागंज, शोहरतगढ़, कपिलवस्‍तु, बांसी, इटवा विधानसभाएं आती हैं। यहां से पहले सांसद केडी मालवीय रहे थे। वहीं वर्तमान सांसद यहां से भाजपा के जगदंबिका पाल हैं। 23 दिसम्‍बर 1988 को बस्‍ती से अलग कर सिद्धार्थनगर बनाया गया था।