पुलिस की पहल से सुलझा पति-पत्नी का विवाद
पति से नाराज होकर मायके चली गई थी
सिद्धार्थनगर : थाना क्षेत्र में पति-पत्नी के बीच चल रहा विवाद सोमवार को पुलिस की पहल से समाप्त हो गया। पुलिस दोनों पक्ष को थाने पर आमने-सामने बैठाकर बातचीत के जरिए मामले को सुलह कराया। पति-पत्नी एक साथ रहने को राजी हो गए। थाने से ही पत्नी को पति के साथ ससुराल विदा किया गया।
शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत मधवापुर निवासी अरबाज पुत्र उमर की पत्नी शनिवार को किसी बात से नाराज होकर अपने मायके चली गई थी। पति के लाख प्रयास के बावजूद भी पत्नी ससुराल में रहने को राजी नहीं थी। मामला थाने में पहुंचने पर सोमवार दोपहर वर पक्ष अरबाज पुत्र उमर निवासी मधवापुर व वधू पक्ष तकरीबुन्निशां पुत्री हकीकुल्लाह निवासी खजुरिया को मौके पर बुलवाया गया। वधू पक्ष के पिता हकीकुल्लाह ने बताया कि छह वर्ष पूर्व दोनों का निकाह हुआ था। शनिवार को मेरी बेटी तकरीबुन्निशां ससुराल से किसी कारण नाराज हो कर मायके आ गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठा कर काफी देर तक समझाया। पुलिस के पहल से दोनों पक्ष संतुष्ट हुए। पत्नी पति के साथ रहने को राजी हो गई। इस सराहनीय कार्य में एसआई अमित वर्मा, कांस्टेबल रणविजय ¨सह की भूमिका महत्वपूर्ण रही। प्रभारी निरीक्षक रणधीर कुमार मिश्रा ने बताया कि दोनों परिवार व पति-पत्नी के बीच हुए विवाद को बातचीत के जरिए समाधान कराया गया। इसके बाद दंपति एक साथ रहने को राजी हुए। इसके बाद दोनों परिवार के लोग एकदूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई।
----