ट्रैक्टर की चपेट में आने से वृद्ध की मौत
खेसरहा थाना क्षेत्र के धानी मार्ग स्थित ग्राम लमुई ताल में बालू लदी ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से वृद्ध की मौत हो गई। घटना शुक्रवार की सुबह करीब छह बजे की है। वृद्ध का नाम ग्राम निवासी जयराम साहनी (70) है। चालक ट्रैक्टर-ट्राली को लेकर फरार हो गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी
सिद्धार्थनगर : खेसरहा थाना क्षेत्र के धानी मार्ग स्थित ग्राम लमुई ताल में बालू लदी ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से वृद्ध की मौत हो गई। घटना शुक्रवार की सुबह करीब छह बजे की है। वृद्ध का नाम ग्राम निवासी जयराम साहनी (70) है। चालक ट्रैक्टर-ट्राली को लेकर फरार हो गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
ग्राम लमुई ताल के टोला मंझरिया निवासी जयराम सुबह शौच के लिए गांव के बाहर गए थे। बांसी की ओर से आ रही ट्रैक्टर-ट्राली ने ठोकर मार दिया। वहां मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल सूचना परिजन व एंबुलेंस को दिया। इस संबंध में एसओ खेसरहा राधेश्याम राय ने कहा कि वाहन नंबर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है । चालक व ट्रैक्टर की तलाश में पुलिस जुटी है।
..
कंबाइन की ठोकर से वृद्ध की मौत
बांसी : कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पिपरपतिया में गुरुवार की रात करीब नौ बजे कंबाइन से ठोकर लगने से एक वृद्ध की मौत हो गई। वृद्ध खेत में कंबाइन से धान कटवा रहा था। मृतक का नाम घुरहू (65) है। परिजनों ने पुलिस को तहरीर नहीं दिया, किसी भी प्रकार की कार्रवाई करने से इन्कार किया है।