फंदे से लटका मिला युवक का शव
पथरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अयार के ग्राम तुरकौलिया में लगभग 32 वर्षीय एक युवक का शव घर के कमरे में फंदे से झूलता मिला। घटना शनिवार सुबह नौ बजे की है।
सिद्धार्थनगर: पथरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अयार के ग्राम तुरकौलिया में लगभग 32 वर्षीय एक युवक का शव घर के कमरे में फंदे से झूलता मिला। घटना शनिवार सुबह नौ बजे की है। मृतक को लेकर तरह तरह की चर्चाएं व्याप्त है। युवक का नाम फूलचन्द चौधरी उर्फ संजू पुत्र मेंहीलाल है।
छोटी बहन बिदू ने भाई के कमरे में खाना देने के लिए जब पहुंची तो देखा उसका शरीर कमरे में लगे छत की कुंडी से रस्सी के सहारे झूल रहा था। उसने बताया कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद नहीं था। पुलिस के पहुंचने से पहले ही मौके पर जुटे ग्रामीणों ने शव को उतार कर नीचे रख दिया था। मौके पर पह़ुंचे पथरा थानाध्यक्ष राजेश कुमार दुबे ने मौका मुआयना कर आवश्यक पूछताछ के साथ शव का पंचनामा कर पीएम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। मृतक की मां यशोदा ने बताया कि उनके चार लड़कों में फूलचन्द दूसरे नंबर का था। उसकी शादी अभी नहीं हुई थी। परिजनों के अनुसार मृतक की मानसिक स्थिति भी सही नहीं थी। बड़ा भाई भी दिव्यांग है। तीसरे नंबर का लड़का जगदीश 10वर्ष की उम्र से गायब बताया जा रहा है। सबसे छोटा 18 वर्षीय पुत्र छह माह पहले रोजी-रोटी के सिलसिले में मुंबई चला गया। घटना को लेकर ग्रामवासी स्तब्ध है। मृतक की दो बहन व मां का रो-रोकर बुरा हाल है। आत्महत्या की बात लोगों के समझ के समझ में नहीं आ रहे है।