थाने के बगल से एक ही रात में दो बोलेरो चोरी
बेखौफ वाहन चोरों ने सोमवार की देर रात पुलिस को चुनौती पेश की। खेसरहा थाना से केवल कुछ कदमों की दूरी पर एक साथ दो बोलेरों पर हाथ साफ कर दिया। वहीं ठंड में पुलिस कंबल ओढ़ कर अच्छी नींद लेती रही।
सिद्धार्थनगर : बेखौफ वाहन चोरों ने सोमवार की देर रात पुलिस को चुनौती पेश की। खेसरहा थाना से केवल कुछ कदमों की दूरी पर एक साथ दो बोलेरों पर हाथ साफ कर दिया। वहीं ठंड में पुलिस कंबल ओढ़ कर अच्छी नींद लेती रही। अपनी खींझ वाहन मालिकों पर उतारी। तहरीर लेने के बजाय उन्हीं से घंटों पूछताछ करती रही।
थाना क्षेत्र के ग्राम करमा निवासी बबलू राय थाने से करीब दो सौ मीटर की दूरी पर बनकटा में किराए के मकान में रहते हैं। रात में वह अपने बोलेरो को खड़ी करके सोने चले गए। सुबह देखा की वाहन गायब है। दूसरी घटना ग्राम कड़जहर में हुई। ग्राम पिपरा झहराव कृष्णदेव मिश्र की बोलेरो उनके मित्र कोईल के घर पर खड़ी थी। वह भी चोरी का शिकार हो गई। यह वाहन भी थाना से मात्र सौ मीटर की दूरी पर खड़ी थी। दोनों वाहनों के मालिक थाना में तहरीर देने के लिए गए, पुलिस ने उन्हें ही बैठा लिया। सघन पूछताछ में जुटी रही।
दोनों वाहन स्वामी थाने पर मौजूद हैं। मामले की जानकारी ली जा रही है। तहरीर नहीं मिली है। जिले से जांच टीम भी आने वाली है। पुलिस पूछताछ के आधार पर कार्रवाई करेगी।