गांव से फरार युवक पर टिकी नजर
जोगिया कोतवाली पुलिस की परेशानियां बढ़ गई है। आखिरी बार मुंबई में किससे बात हुई थी इसकी खोज में जुटी है। लेकिन हलकान इसलिए है कि मुंबई का वह नंबर स्विच आफ है। यह नंबर किसका है गांव व बृजेश से क्या कनेक्शन है इसको खोज शुरू कर दी है। घटना के अगले दिन गांव का एक युवक व उसका रिश्तेदार संदिग्ध परिस्थितियों में क्यों फरार हो गए
सिद्धार्थनगर : जोगिया कोतवाली पुलिस की परेशानियां बढ़ गई है। आखिरी बार मुंबई में किससे बात हुई थी, इसकी खोज में जुटी है। लेकिन हलकान इसलिए है कि मुंबई का वह नंबर स्विच आफ है। यह नंबर किसका है, गांव व बृजेश से क्या कनेक्शन है इसको खोज शुरू कर दी है। घटना के अगले दिन गांव का एक युवक व उसका रिश्तेदार संदिग्ध परिस्थितियों में क्यों फरार हो गए, जबकि युवक से बृजेश का खासा याराना था। फिलहाल पुलिस इन बिदुओं पर तेजी से काम कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सौनोरा में बृजेश भारती (18) की आखिरी बार किससे बात हुई थी। 20 सेकेंड में कौन सी बात हो गई थी। इस सवाल ने भी परेशान कर रखा है कि क्या आखिरी फोन के समय बृजेश जिदा था या उसकी हत्या कर दी गई थी। इन सभी सवालों का जवाब अभी तक नहीं मिल सका है। मुंबई के मोबाइल पर संपर्क नहीं हो पाया है। पुलिस ग्रामीणों से लगातार पूछताछ करने में जुटी है। वह एक बात पर पुख्ता होती जा रही है कि घटना के पीछे प्रेम प्रसंग भी एक कारण हो सकता है। बृजेश फोन पर काफी देर तक बात करने का आदी था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार गले को दबाया गया था, जिससे दम घुटने से मौत हुई थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक यह घटना एक आदमी नहीं अंजाम दे सकता है। कम से कम तीन लोग मौजूद रहे। देसी शराब की तीन खाली शीशी भी इसे पुख्ता कर रही है।
..
एक युवक व रिश्तेदार पर टिकी पुलिस की नजर
गांव का एक युवक व उसका रिश्तेदार घटना के दूसरे दिन सुबह से ही फरार है। पुलिस सूत्रों के अनुसार युवक की बृजेश से अच्छी खासी दोस्ती थी। घटनास्थल पर भी पांच मिनट के लिए गया था। पुलिस के पहुंचने के समय से वह नहीं दिखा। उसका एक रिश्तेदार भी तीज के दिन गांव में आया था। वह भी गायब है।
..
हत्या का मुकदमा दर्ज
कोतवाली पुलिस ने गुरुवार देर शाम परिजनों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया। वह मामले की तफ्तीश में जुट गई है।
..
पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बृजेश की घटना के दिन कई नंबरों पर बात हुई थी। इन सभी को चिन्हित किया गया है। इनसे पूछताछ की जाएगी। क्या बात हुई थी, इसकी जानकारी ली जाएगी। प्रेम प्रसंग से इन्कार नहीं किया जा सकता है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।
रामदरश आर्या
एसओ, जोगिया