संदिग्ध परिस्थितियों में जली विवाहिता, मौत
सिद्धार्थनगर : खेसरहा थाना क्षेत्र के ग्राम कोटिया पांडेय में शुक्रवार की शाम करीब चार बजे को संदिग्
सिद्धार्थनगर : खेसरहा थाना क्षेत्र के ग्राम कोटिया पांडेय में शुक्रवार की शाम करीब चार बजे को संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से विवाहिता की मौत हो गई। विवाहिता का नाम मीना (22) पत्नी राजेश साहनी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
पुलिस के अनुसार मिश्रौलिया थाना के ग्राम बड़हरघाट निवासी मीना का विवाह वर्ष 2014 में राजेश साहनी से हुआ था। मीना के दो बेटे भी हैं। जिनकी उम्र दो व एक वर्ष है। ननद को स्कूल व पति सुरेश को खेत मे काम करने के लिए भेजा। शाम को मकान से धुआं निकलते देख व चिल्लाने की आवाज सुन ग्रामीण पहुंचे। खेत मे पति को भी सूचना दिया। पत्नी को जलता देख सुरेश ने बचाने का प्रयास किया तो वह भी झुलस गया। उसे इलाज के लिए पीएचसी खेसरहा पहुंचाया गया। एसओ खेसरहा राधेश्याम राय ने कहा कहा कि मायका पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। पुलिस जांच में जुटी है।