भैंस चराने गए व्यक्ति की पोखरे में डूबने से मौत
चिल्हिया थाना क्षेत्र के धुसुरी खुर्द में भैंस चराने गए एक व्यक्ति की पोखरे में डूब कर मौत हो गई। व्यक्ति का नाम नंदलाल (45) पुत्र नीबर है। वे गुरुवार को दिन में करीब तीन बजे घर से भैंस चराने गए थे। शाम को भैंस घर वापस आ गई लेकिन नंदलाल घर नहीं आए।
By JagranEdited By: Published: Fri, 16 Oct 2020 10:59 PM (IST)Updated: Fri, 16 Oct 2020 10:59 PM (IST)
सिद्धार्थनगर : चिल्हिया थाना क्षेत्र के धुसुरी खुर्द में भैंस चराने गए एक व्यक्ति की पोखरे में डूब कर मौत हो गई। व्यक्ति का नाम नंदलाल (45) पुत्र नीबर है। वे गुरुवार को दिन में करीब तीन बजे घर से भैंस चराने गए थे। शाम को भैंस घर वापस आ गई, लेकिन नंदलाल घर नहीं आए। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने देखा कि पोखरे के बाहर किसी का चप्पल व लाठी पड़ी है। स्वजन ने चप्पल की पहचान की। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से पानी के अंदर से शव को बाहर निकाला।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें