गणपति विसर्जन के दौरान जुलूस पर जलती लकड़ी से हमला
मंगलवार की शाम त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गेरूइयां से गणपति उत्सव का जुलूस निकला था। जुलूस में शामिल लोग गुलाल बिखेरते हुए नाचने गाने में मग्न थे कि एक समुदाय के कुछ लोगों पर गुलाल गिर गया।
सिद्धार्थनगर: मंगलवार की शाम त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गेरूइयां से गणपति उत्सव का जुलूस निकला था। जुलूस में शामिल लोग गुलाल बिखेरते हुए नाचने गाने में मग्न थे कि एक समुदाय के कुछ लोगों पर गुलाल गिर गया। नाराज समुदाय विशेष के लोगों ने जलती लकड़ी व ईट , पत्थरों से जुलूस पर प्रहार करना शुरू कर दिया। श्रद्धालुओं ने किसी तरह मूर्ति को क्षतिग्रस्त होने से बचाया। पथराव के बाद श्रद्धालु आक्रोशित हो उठे और बिजौरा राप्ती घाट पर पहुंची मूर्ति को विसर्जित करने की जगह बिजौरा पुलिस चौकी को घेर लिया। एक घंटे तक अफरातफरी का माहौल रहा। सीओ महेंद्र ¨सह देव व एसओ त्रिलोकपुर के समझाने व सात लोगों की गिरफ्तारी के बाद गणपति का विसर्जन किया गया।
मंगलवार देर शाम त्रिलोकपुर थानाक्षेत्र के बिजौरा की स्थिती तनावग्रस्त हो गई। गेरूइयां से बिजौरा गणपति की मूर्ति विसर्जन के लिए आ रहे श्रद्धालु गुलाल उड़ा रहे थे, जिसके छींटे एक वर्ग विशेष के लोगों पर पड़ गए। लोगों ने इसे अपना अपमान समझा और जलती लकड़ी व ईट पत्थरों से जुलूस पर हमला बोल दिया। भक्तों ने किसी तरह मूर्ति क्षतिग्रस्त होने से बचाया और बिजौरा घाट पर मूर्ति रखकर विसर्जन की जगह बिजौरा पुलिस चौकी को घेर लिया। बिजौरा चौकी इंचार्ज के समझाने के बाद भी लोग उपद्रवियों पर कार्रवाई को अड़े रहे। चौकी इंचार्ज के समझाने पर भी मामला जब शांत नहीं हुआ तो मौके पर सीओ डुमरियागंज व एसओ त्रिलोकपुर पहुंचे। उपद्रवियों में से सात की गिरफ्तारी होने के बाद बिजौरा घाट पर गणपति की मूर्ति विसर्जित हुई। सीओ महेंद्र ¨सह देव ने कहा कि गुलाल के छींटे पड़ने से विवाद शुरू हुआ था। सात लोगों को गिरफ्तार करके मूर्ति का सकुशल विसर्जन कराया गया है। अब तनाव के हालात नहीं हैं। मौके पर एडिशनल एसपी मुन्नालाल ¨सह, इटवा एसओ अखिलानंद उपाध्याय भी पहुंचे। एडिशनल एसपी ने कहा कि पुलिस को निर्देश दिया गया है कि उपद्रव में शामिल सभी की गिरफ्तारी होनी चाहिए। पुलिस अन्य की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।