ग्रापं स्तर पर गतिशील हो संगठन
नगर के माघ मेला मैदान स्थित मैरेज हाल में कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष किरण शुक्ला की अध्यक्षता में बैठक की गई। यहां बतौर मुख्य अतिथि महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सहला अंसारी ने महिला कांग्रेस के विस्तार पर जोर देते हुए कहा कि ब्लाक से लेकर ग्राम पंचायत स्तर पर संगठन को गतिशील बनाना
सिद्धार्थनगर : नगर के माघ मेला मैदान स्थित मैरेज हाल में कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष किरण शुक्ला की अध्यक्षता में बैठक की गई। यहां बतौर मुख्य अतिथि महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सहला अंसारी ने महिला कांग्रेस के विस्तार पर जोर देते हुए कहा कि ब्लाक से लेकर ग्राम पंचायत स्तर पर संगठन को गतिशील बनाना है। कहा कि संगठन संख्या (100-120) के माध्यम से हमें गांव के अधिक से अधिक महिलाओं को इसमें जोड़ना है। महिलाओं के प्रति अत्याचार, अनाचार व उनकी किसी भी समस्या जिला कमेटी संघर्षशील रहे और यदि मेरी आवश्यकता पड़े तो तत्काल हमें जिलाध्यक्ष द्वारा सूचित किया जाए । मैं भी उनके संघर्ष में भागीदारी निभाने को तत्पर हूं। उन्होंने कार्यकर्ताओं के बीच बैठक कर संगठन को मजबूत करने के लिए जागरूक किया। जिलाध्यक्ष काजी सुहेल, पूर्व सांसद मो मुकीम, जिला पंचायत सदस्य कांति पांडेय, अफसर अहमद, मोइन खान, प्रदीप ठकुराई, सचिदानंद पांडेय, रामदेव पांडेय आदि उपस्थित रहे ।