Move to Jagran APP

विधानसभावार आंदोलन करेगी कांग्रेस

भाजपा सरकार के खिलाफ अब कांग्रेस आंदोलन के मूड में आ गई है। मंगलवार को जिला कार्यालय पर कांग्रेसी नेताओं ने बैठक कर आंदोलन की रणनीति बनाई। यहां कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी रहे डॉ चंद्रेश उपाध्याय ने सरकार पर भ्रष्टाचार लूट हत्या दुष्कर्म की घटनाओं को रोकने का आरोप लगाया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 05 Nov 2019 11:15 PM (IST)Updated: Tue, 05 Nov 2019 11:15 PM (IST)
विधानसभावार आंदोलन करेगी कांग्रेस
विधानसभावार आंदोलन करेगी कांग्रेस

सिद्धार्थनगर : भाजपा सरकार के खिलाफ अब कांग्रेस आंदोलन के मूड में आ गई है। मंगलवार को जिला कार्यालय पर कांग्रेसी नेताओं ने बैठक कर आंदोलन की रणनीति बनाई। यहां कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी रहे डॉ चंद्रेश उपाध्याय ने सरकार पर भ्रष्टाचार, लूट, हत्या, दुष्कर्म की घटनाओं को रोकने का आरोप लगाया। कहा कि पार्टी की नीतियों को जन-जन पहुंचाने में कार्यकर्ता जुट जायं। देश- प्रदेश में लूट, हत्या दुष्कर्म की घटनाएं रोज हो रही हैं। इसे रोकने में भाजपा सरकार नाकाम साबित हो रही है। इसी लिए पार्टी छह से 15 नवंबर तक विधानसभावार आंदोलन शुरू कर रही है। डॉ उपाध्याय ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी बांट दी गई है। छह व सात नंवबर को पर्चा वितरण, आठ, नौ को नुक्कड़ सभा,10 को बेरोजगारी के खिलाफ प्रदर्शन, 11 को विद्यालयों में कार्यक्रम, 12,13 को अन्नदाता की सुनो चौपाल, 14 को नेहरू जयंती पर सेमिनार, और 15 नवंबर को जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद तिवारी, वरिष्ठ नेता अली अहमद, राधेश्याम पांडे, रंजना मिश्रा अभिनव राय बीएन त्रिपाठी, कैलाश पंक्षी, दिनेश कुमार वर्मा, देवेंद्र कुमार त्रिपाठी, देवेंद्र कुमार गुड्डू, अशोक श्रीवास्तव, पप्पू खान, अकरम अली सिद्दीकी, इनामुरहमान, सूरज राय, उमाशंकर जायसवाल, मुस्ताक अहमद आदि उपस्थित रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.